विज्ञापन

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से बढ़ेगी स्कूल में पढ़ाने वाले इन टीचर्स की सैलरी, जानें कितना होगा इजाफा

8th Pay Commission Teachers Salary: 8वां वेतन आयोग सरकारी स्कूल टीचर्स की सैलरी में बंपर उछाल ला सकता है. यूनियन की तरफ से दिए गए प्रस्ताव में बेसिक सैलरी, DA को बेसिक में जोड़ने, HRA, ट्रांसपोर्ट डिजिटल अलाउंस बढ़ाने जैसी मांगें शामिल हैं.

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से बढ़ेगी स्कूल में पढ़ाने वाले इन टीचर्स की सैलरी, जानें कितना होगा इजाफा
8th Pay Commission Teachers Salary: 8वें वेतन आयोग से बढ़ेगी टीचर्स की सैलरी
AI Generated Image

8th Pay Commission Teachers Salary: अगर आप केंद्रीय सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर हैं या इस सेक्टर से जुड़े हैं, तो 8वां वेतन आयोग आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है. अभी जो चर्चाएं चल रही हैं, अगर वे लागू हो जाती हैं तो शिक्षकों की सैलरी, अलाउंस और रिटायरमेंट बेनिफिट्स में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है. अपनी मांग को लेकर हाल ही में आयोग ने कई यूनियनों के साथ मुलाकात की है, जिसमें शिक्षकों की सैलरी और सुविधाओं को लेकर कई मांगें रखी गई हैं. कहा जा रहा है कि अगर ये मान ली गईं, तो टीचर्स की सैलरी में बंपर उछाल आ सकता है. आइए जानते हैं कि 8वें पे कमीशन में स्कूल में पढ़ाने वाले किन टीचर्स की सैलरी बढ़ेगी और कितनी...

8वें वेतन आयोग में किन टीचर्स की सैलरी बढ़ेगी

8वें वेतन आयोग अभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आ रहा है. ऐसे में इसका फायदा सेंट्रल स्कूल में पढा़ने वाले शिक्षकों को भी मिलेगा. इसका सीधा असर केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) और अन्य केंद्र सरकार के स्कूलों में PRT, TGT और PGT टीचर्स पर पड़ेगा. इन सभी की सैलरी और अलाउंस में इजाफा हो जाएगा.

टीचर्स की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी

8वां केंद्रीय वेतन आयोग ने दिल्ली में 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अलग-अलग यूनियनों और संगठनों के साथ लगातार बैठकें कीं. इन बैठकों में कर्मचारियों और टीचर्स की मांगों को सुना गया. सरकार का मकसद है कि सभी बड़े स्टेकहोल्डर्स की सलाह लेकर एक नया सैलरी स्ट्रक्चर तैयार किया जाए, जिसे बाद में कैबिनेट में रखा जाएगा. इसके बाद इसे लागू करने पर अंतिम फैसला होगा. आगे जल्द ही आयोग राज्यों में भी बैठकें करेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा सुझाव शामिल किए जा सकें. इस बैठक में टीचर्स को लेकर सबसे बड़ी डिमांड की गई कि एंट्री-लेवल (लेवल 6) के सरकारी शिक्षकों की बेसिक सैलरी को बढ़ाकर सीधे 1,34,500 रुपए कर दिया जाए. अगर यह लागू होता है तो KVS, NVS और अन्य केंद्रीय स्कूलों के टीचर्स की सैलरी में भारी उछाल देखने को मिलेगा.

फिटमेंट फैक्टर से तय होगा सालाना इंक्रीमेंट

फिटमेंट फैक्टर से ही तय होता है कि सैलरी कितनी बढ़ेगी. अभी यह 2.57 है, जिसे बढ़ाकर 2.62 से 3.83 तक करने की सलाह दी गई है. अभी साल में 3% सैलरी बढ़ती है, लेकिन अब मांग है कि इसे बढ़ाकर 6-7% किया जाए. यानी हर साल सैलरी में करीब दोगुनी बढ़ोतरी हो सकती है. इससे टीचर्स की सिर्फ बेसिक पे नहीं बढ़ेगी, बल्कि भत्तों में भी बड़ा इजाफा हो सकता है.

DA और HRA में भी बड़ा बदलाव हो सकता है

1. HRA (मकान किराया) शहर के हिसाब से इसे 36% तक करने की सलाह है.

2. आज इंटरनेट और गैजेट्स जरूरी हैं, इसलिए डिजिटल अलाउंस 2,000 रुपए हर महीने अलग से डिजिटल खर्चे के लिए मांगा गया है.

3. बच्चों की पढ़ाई के लिए हर बच्चे के लिए ₹7,000 महीना देने का प्रस्ताव है.

4. मांग है कि जैसे ही महंगाई भत्ता (DA) 50% पहुंचे, उसे बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाए.

ये भी पढ़ें - Tamil Nadu Floor Test: फ्लोर टेस्ट क्या होता है, थलापति विजय बहुमत साबित नहीं कर पाए तो क्या होगा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com