खास बातें
- 13 वर्षीय यह बालिका अपने घर पर पढ़ रही थी, जबकि उसके सभी परिवारजन खेत गए थे। इसी दौरान उसके सगे ताऊ का लड़का घर में घुसा और उसके साथ बलात्कार किया।
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के गांव गंगाबास में ताऊ के लड़के ने अपनी नाबालिग बहन के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी गुलाब सिंह ने बतया कि थाना अहमदगढ़ के ग्राम गंगाबास में शनिवार सुबह 11 बजे एक किसान परिवार की 13 वर्षीय बालिका अपने घर पर अकेली पढ़ रही थी और उसके सभी परिवारजन खेत गए हुए थे।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान किशोरी के सगे ताऊ का लड़का संजू घर में घुसा और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। बालिका बेहोश हो गई और बाद में उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन खून से लथपथ बालिका को तुरंत थाने लेकर पहुंचे।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी संजू का सेना में चयन हो गया है तथा 6 सितम्बर को उसको आंध्र प्रदेश में प्रशिक्षण के लिए जाना था।