JNU से पढ़ाई, 2 बार क्रैक की UPSC, 349 द‍िन रहीं बागपत DM, IAS अस्मिता लाल की कहानी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2015 बैच की आईएएस अधिकारी अस्मिता लाल का बागपत जिलाधिकारी पद से तबादला कर दिया गया है. जानिए दिल्ली से यूपीएससी क्रैक करने, नेत्रदान का संकल्प लेने और बागपत को विकास योजनाओं में शीर्ष पर पहुंचाने वाली इस तेज़-तर्रार महिला अफसर का पूरा सफर.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ias asmita lal transfer baghpat dm biography
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईएएस अस्मिता लाल का बागपत जिलाधिकारी पद से विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में तबादला कर दिया गया है
  • दिव्यांशु पटेल को बागपत डीएम नियुक्त किया गया है, जो पहले मुरादाबाद नगर निगम के आयुक्त थे
  • अस्मिता लाल ने 2014 में यूपीएससी परीक्षा तीसरे प्रयास में क्रैक कर उत्तर प्रदेश कैडर प्राप्त किया था

उत्तर प्रदेश कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अस्मिता लाल का बागपत जिलाधिकारी पद से तबादला हो गया है. 21 सितंबर 2026 को जारी आईएएस तबादला सूची में अस्मिता लाल को विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद पर तैनात किया गया है. वहीं, बागपत में उनकी जगह डीएम की जिम्मेदारी आईएएस दिव्यांशु पटेल को सौंपी गई है, जो इससे पहले मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त थे. आईएएस दिव्यांशु पटेल पहली बार ज‍िला कलेक्‍टर बने हैं. 

11 साल का प्रशासनिक अनुभव 

यूपी में 2015 बैच की आईएएस अस्मिता लाल जनवरी 2025 से बागपत में डीएम के पद पर सेवाएं दे रही थीं. ब्यूरोक्रेसी में उन्हें करीब 11 साल का समय हो चुका है. इस दौरान वे कभी नेत्रदान के संकल्प तो कभी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बागपत जिले को उत्तर प्रदेश में नंबर वन बनाकर चर्चा में रहीं. बागपत में लंगूर के लिए कुर्सी छोड़ने और किसानों के साथ भोजन करने का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. आइए जानते हैं आईएएस अस्मिता लाल की पूरी कहानी.

IAS अस्मिता लाल दिल्ली की रहने वालीं

अस्मिता लाल मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं. 17 दिसंबर 1989 को जन्मी अस्मिता लाल ने मुंबई विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से लोक नीति एवं प्रबंधन विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की. इसके बाद अस्मिता लाल संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गई थीं.

तीसरे प्रयास में पूरा हुआ आईएएस बनने का सपना 

अस्मिता लाल का आईएएस अधिकारी बनने का सपना तीसरे प्रयास में पूरा हुआ. वे पहले प्रयास में असफल रहीं, जबकि दूसरे प्रयास में यूपीएससी क्रैक करके भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS) की अधिकारी बनीं. इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2014 में अखिल भारतीय स्तर पर 454वीं रैंक हासिल की, जिसके तहत उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर अलॉट हुआ.

Advertisement

अलीगढ़ में सहायक मजिस्ट्रेट से शुरू हुई प्रशासनिक सेवा

अस्मिता लाल ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रशिक्षण के बाद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सहायक मजिस्ट्रेट के पद से साल 2016 में सिविल सेवा जॉइन की. इसके बाद उन्होंने मुरादाबाद में जॉइंट मजिस्ट्रेट, लखनऊ में विशेष सचिव (एपीसी शाखा), मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गाजियाबाद, और कानपुर में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) में एसीईओ के रूप में सेवाएं दीं, जिसके बाद वे बागपत की डीएम बनीं.

इन प्रमुख वजहों से हमेशा चर्चा में रहीं आईएएस अस्मिता लाल

नेत्रदान का संकल्प: अस्मिता लाल ने खुद की आंखें दान करने का संकल्प लिया. ऐसा फैसला लेने वाली वे उत्तर प्रदेश की पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं. उनका कहना था कि "मृत्यु उपरांत मेरी आंखें किसी और की जिंदगी रोशन कर सकें, इससे बड़ा दान कोई दूसरा नहीं हो सकता."

Advertisement

आयुष्मान योजना में अव्वल: बागपत जिले में आयुष्मान योजना के तहत 123 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम दर्ज किया गया, जिसके साथ बागपत पूरे प्रदेश में शीर्ष पर रहा.

बेसहारा पशुओं के लिए अनोखी पहल: बागपत में आवारा और बेसहारा जानवरों के लिए पुराने टायरों व प्लास्टिक ड्रमों का उपयोग करके कम लागत वाले शेल्टर बनवाए.

नीरा पहल: उन्होंने 'नीरा' नामक पहल शुरू की, जिसके जरिए महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान सूती सैनिटरी पैड मुहैया कराए गए.

कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा: बागपत डीएम के पद पर रहते हुए सावन 2026 में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर फूल बरसाने की उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.   

Advertisement

यह भी पढ़ें-  पूर्व IAS दिव्या मित्तल के बैचमेट का इस्तीफा भी मंजूर, कौन हैं जगमोहन मीणा, जिन्होंने छोड़ी IPS की नौकरी

यह भी पढ़ें-  IAS अस्मिता लाल: बागपत DM ने कांवड़ यात्रा पर बरसाए फूल, मरणोपरांत आंखें दान कर पेश की मिसाल 

Advertisement

यह भी पढ़ें- IAS अभिषेक मीणा: हरियाणा के सबसे युवा DC, राजस्थान के किसान के बेटे ने 21 की उम्र में क्रैक की UPSC

यह भी पढ़ें-  Success Story: 3 भाई-बहन बने अफसर, पिता की भावुक FB पोस्ट ने जीता सबका द‍िल

यह भी पढ़ें-  IAS कविता मीणा: हापुड़ DM के काम की मुरीद हुई योगी सरकार, राजस्थान में भी हो रही चर्चा

यह भी पढ़ें- 29 साल पुराने गाने के भरोसे दिया UPSC इंटरव्यू, AIR-1 पाने वाले अनुज अग्निहोत्री की अनोखी कहानी

यह भी पढ़ें- IPS संजुक्ता पराशर: हाथ में AK-47 लेकर मैदान में उतरीं, ठोक डाले 16 आतंकवादी, अब CRPF में बनीं IG

यह भी पढ़ें- IPS धवल जायसवाल: पहले 146 बदमाशों का एनकाउंटर, अब कांवड़ियों का जीता दिल; देखें VIDEO

यह भी पढ़ें- IPS प्राची सिंह: “आपको क्यों लगता है कि भगवान को सिर्फ अगरबत्ती का धुआं दिखेगा, कर्म नहीं?”

Featured Video Of The Day
"छोड़ दो, मेरा हाथ छोड़ो..." गिड़गिड़ाती रही लड़की, अब समस्‍तीपुर में जमुई जैसी हैवानियत

Topics mentioned in this article
IAS Asmita Lal
UPSC
Uttar Pradesh