Click to Expand & Play
खास बातें
- मुंबई के 26/11 हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के नए सबूत सामने आए हैं। एनडीटीवी इंडिया के हाथ लगा है जिंदाल का पाकिस्तानी आई कार्ड।
नई दिल्ली: मुंबई के 26/11 हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के नए सबूत सामने आए हैं। एनडीटीवी इंडिया के हाथ लगा है जिंदाल का पाकिस्तानी आई कार्ड।
इसमें उसे पाकिस्तानी नागरिक दिखाया गया है यानी कि यह पाकिस्तान के इस हमले में शामिल होने का एक और सबूत है।
पाकिस्तान में बनवाए कई आई कार्डों में जिंदाल का नाम रियासत है। इसमें वह मुरीदके गांव का रहने वाला दिखाया गया है। साथ ही जिंदाल ने कई मददगार आईएसआई अफसरों के नाम भी बताए हैं।