विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2023

इस एक्ट्रेस ने 8 बार जीता है गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, इस फिल्म को मिले थे एक बार में 7 पुरस्कार- पढ़ें मजेदार FACTS

Golden Globe Awards 2023: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का इतिहास, किसने जीते एक्टिंग में सबसे ज्यादा पुरस्कार और किसे मिला सबसे कम उम्र में सम्मान.

इस एक्ट्रेस ने 8 बार जीता है गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, इस फिल्म को मिले थे एक बार में 7 पुरस्कार- पढ़ें मजेदार FACTS
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से जुड़ी दिलचस्प बातें
नई दिल्ली:

Golden Globe Awards 2023: हॉलीवुड फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन यानी आज के हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन ने 1944 में पहली बार पुरस्कार समारोह का आयोजन किया था. इसकी शुरुआत 20th सेंचुरी फॉक्स में अनौपचारिक समारोह के साथ हुई. वहां, जेनिफर जोन्स को 'द सॉन्ग ऑफ बर्नाडेट' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार भी मिला था. पॉल लुकास को 'वॉच ऑन द राइन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था. पहली बार विजेताओं को सिर्फ स्क्रॉल दिए गए थे लेकिन 1945 में स्टैच्यू डिजाइन किया गया और विजेताओं को यह दिया जाने लगा.

इस एक्ट्रेस ने जीते हैं सबसे ज्यादा गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स
मेरिल स्ट्रीप हॉलीवुड की ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने आठ बार इस पुरस्कार को जीता है. यही नहीं सबसे ज्यादा नॉमिनेशन का भी उनका ही रिकॉर्ड है. उन्हें एक बार ऑनरेरी पुरस्कार मिला था. वह 32 बार नामित हो चुकी हैं. जबकि टॉम हैंक्स को भी 9 गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिले हैं. जिसमें बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर दोनों शामिल हैं. लेकिन अगर एक्टिग के अलावा सभी जॉनर को मिलाया जाए बारबरा स्ट्रीसैंड के नाम सबसे ज्यादा 10 गोल्डन ग्लोब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.

इस अकेली फिल्म ने जीते 7 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स
हॉलीवुड फिल्म 'ला ला लैंड' 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने सात गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीते थे. दिलचस्प है कि यह फिल्म सात कैटगरी में नॉमिनेट हुई थी और सातों में ही बाजी मार ले गई थी.

सबसे उम्रदराज और युवा गोल्डन ग्लोब विजेता
हेटफुल ऐड के लिए एनियो मोरिकोन ने बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का पुरस्कार मिला था. उनकी उम्र उस समय 87 साल थी. जबकि रिकी श्रॉडर को 9 साल की उम्र में न्यू स्टार ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला था. यह पुरस्कार उन्हें 'द चैम्प' फिल्म के लिए मिला था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Youngest Person To Win An Award, Ricky Schrode, New Star Of The Year, The Champ, Most Awards Won By A Single Film, Golden Globe Awards Hostory, Golden Globe Best Actress Award, Meryl Streep, Jack Nicholson, La La Land, Golden Globe Awards 2023, Golden Globe Awards 2023 Live Updates, Golden Globe Awardsl Golden Globe Awards News, Golden Globe Awards Live, 80th Golden Globe Awards, Golden Globes Nominees 2023, Golden Globes Ballot 2023, When Are The Sag Awards 2023, When Are The Academy Awards 2023, 2023 Golden Globes Predictio
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com