विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2025

इस विलेन ने चली थी ऐसी चाल, एक ही फिल्म से कमा डाले 500 करोड़, इनके आगे सलमान-शाहरुख-अल्लू अर्जुन भी हैं फेल

फिल्म इंडस्ट्री में विलेन रोल की मार्केट वैल्यू और फीस भी बढ़ गई है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं उस विलेन के बारे में, जिसने सबसे ज्यादा फीस ली थी.

इस विलेन ने चली थी ऐसी चाल, एक ही फिल्म से कमा डाले 500 करोड़, इनके आगे सलमान-शाहरुख-अल्लू अर्जुन भी हैं फेल
इस विलेन ने एक फिल्म की ली 500 करोड़ की फीस
नई दिल्ली:

एक फिल्म में विलेन का होना बहुत जरूरी है. खासकर एक्शन और मार-काट वाली फिल्मों में. हीरो के साथ-साथ विलेन भी फिल्म को टीआरपी दिलाता है. कई फिल्में तो ऐसी भी हैं, जिसमें लीड एक्टर ही विलेन का रोल कर हिट हुए हैं. आज के सिनेमा में हीरो के साथ-साथ विलेन के रोल और गेटअप पर भी खूब ध्यान दिया जा रहा है और विलेन के दम पर ही डायरेक्टर फिल्म हिट करवा रहे हैं. आजकल की फिल्मों में अब दर्शकों के लिए यह एक्साइटमेंट हो गई है कि फिल्म का विलेन कौन होगा. ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में विलेन रोल की मार्केट वैल्यू और फीस भी बढ़ गई है. विलेन की फीस से याद आया इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं उस विलेन के बारे में, जिसने सबसे ज्यादा फीस ली थी.

आखिर कौन है ये सबसे कमाऊ विलेन?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, हॉलीवुड की टॉप फिल्म बैटमैन (1989) में विलेन का रोल करने वाले जैक निकोलसन को देखा गया था. फिल्म में हीरो का किरदार माइकल कीटन ने किया था. इस फिल्म के लिए लीड एक्टर को 41 करोड़ रुपये और विलेन का रोल कर छाए एक्टर जैक निकोलसन को 51 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले थे. आज से 36 साल पहले रिलीज हुई फिल्म में विलेन के लिए रोल के लिए 51 करोड़ रुपये मिलना कोई छोटी बात नहीं है. फिल्म के दौरान जैक 52 साल के थे और उन्होंने जोकर का रोल प्ले किया था. 13 मार्च 1989 को रिलीज हुई फिल्म को टिम बुर्टोन ने डायरेक्ट किया था.

विलेन ने ली 500 करोड़ से ज्यादा की फीस

48 मिलियन डॉलर में बनी फिल्म बैटमैन बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म ने 411.6 मिलियन डॉलर की कमाई थी और जब इस फिल्म के प्रॉफिट में से फिल्म के विलेन जैक को उनका हिस्सा मिला तो उनकी फीस 500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई थी. ऐसे में सिनेमा के इतिहास में किसी भी विलेन तो क्या हीरो को भी इतनी फीस नहीं मिली है. वहीं, अवार्ड की बात करें तो इस फिल्म को बेस्ट प्रोड्क्शन डिजाइन कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड और फेवरेट मूवी का पीपल च्वाइस अवार्ड भी मिला था.

आपको बता दें कि जैक निकोलसन ने डील की थी कि वे इस फिल्म में तो हैं लेकिन आगे जो भी सीक्वल या फिल्में बनेंगी उसमें अगर वे नहीं भी हुए तो अपना कट लेते रहेंगे. इस तरीके से अब तक बैटमैन फ्रैंचाइज़ी की जितनी फिल्में बनीं उसमें वे अपना कट लेते रहे और उनकी फीस इस तरह से 500 करोड़ से अधिक  हो गई. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jack Nicholson, Batman 1989, Batman 1989 Movie Villain, Jack Nicholson Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com