बॉलीवुड की कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ हॉलीवुड की फिल्मों में भी अपनी दमदार अदाकारी से झंडे गाड़े हैं. लेकिन आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मूल रूप से तो इंडियन है लेकिन उनके पेरेंट्स या फिर वो खुद विदेशों में जाकर बस गए हैं. और इन्हीं कलाकारों ने हॉलीवुड इंडस्ट्री (Most Popular Indian Origin Actors In Hollywood) में अपनी एक्टिंग से खास जगह बनाई है. इन एक्टर्स ने हॉलीवुड में वो मुकाम हांसिल किया है जिसका सपना हर बॉलीवुड एक्टर के दिल में होता है. इस खबर में हम आपको इंडियन ओरिजन वाले उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज बॉलीवुड का जाना माना नाम बन चुके हैं.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
नवीन एंड्रयूज (Naveen Andrews)
नवीन एंड्रयूज़ एक ब्रिटिश अमेरिकन एक्टर है जिनका पूरा नाम नवीन विलियम सिडनी एंड्रयूज हैं. नवीन एंड्रयूज के माता पिता दोनों केरल से हैं. उनकी मां प्रोफेशन से साइकोलॉजिस्ट है और पिता बिजनेसमैन. लंदन के लैम्बेथ में 17 जनवरी 1969 को नवीन एंड्रयूज का जन्म हुआ था. एक्टर के तौर पर नवीन एंड्रयूज ने इंटरनेशनल लेवल पर पहली बार 'द इंग्लिश पेशेंट' में जूलियट बिनोचे के सिख बॉयफ्रेंड किप का रोल निभा कर सभी को अपनी तरफ अट्रैक्ट कर लिया था. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों जैसी माइटी जो यंग' अ क्वेशन ऑफ फेथ और प्रिजुडाइस समेत कई फिल्मों काम किया.
आर्ची पंजाबी (Archie Panjabi)
आपने इस प्रिटी गर्ल को गुरिंदर चड्ढा की 'बेंड इट लाइक बेकहम' में जेस (परमिंदर नागरा) की बड़ी बहन का किरदार निभाते देखा होगा. अर्चना पंजाबी उर्फ आर्ची का जन्म भारतीय माता-पिता से हुआ था जो ब्रिटेन में आकर बस गए थे. ब्रिटिश ड्रामा 'ईस्ट इज ईस्ट' में एक इम्पोर्टेंट रोल निभाने के बाद आर्ची को अमेरिकी टीवी सीरीज़ 'द गुड वाइफ' में भी देखा गया था. इसके अलावा आर्ची पंजाबी जॉन ले कैर की द कॉन्सटेंट गार्डनर में नज़र आई थीं, जिसे बाफ्टा के लिए भी नॉमिनेट किया गया था और ये फिल्म एक ऑस्कर जीतने में भी सक्सेसफुल रही.
सेंधिल रामामूर्ति (Sendhil Ramamurthy)
सेंधिल रामामूर्ति एक अमेरिकी एक्टर हैं जिनका जन्म 17 मई 1969 को शिकागो के एक हिंदू परिवार में हुआ है. सेंधिल के पिता कन्नड़ और मां तमिलियन हैं. सेंधिल राममूर्ति के माता-पिता दोनों ही पेशे से फिजीशियन हैं. रामामूर्ति अमेरिका के घर घर में एक पॉपुलर नाम है. अमेरिकन टेलीविजन सीरीज हीरोज में उनके रोल को काफी ज्यादा एडमायर किया गया है. हाल ही में सेंधिल बॉलीवुड फिल्म 'शोर इन द सिटी' में दिखाई दिए थे.
नौरीन डीवुल्फ (Noureen Dewulf)
डीवुल्फ़ के नाम से पॉपुलर हुईं इंडियन ओरिजिन की एक्ट्रेस नौरीन का जन्म न्यूयॉर्क में एक गुजराती मुस्लिम परिवार में हुआ था. इंडिया ओरिजिन.की नौरीन हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं. नौरीन को उनकी जबरदस्त अदाकारी के लिए जाना जाता है. नौरीन को घोस्ट्स ऑफ़ गर्लफ्रेंड्स पास्ट, वेस्ट बैंक स्टोरी जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है.
कैल पेन (Kal penn)
हेरोल्ड और कुमार फिल्म सीरीज के लिए जाने जाने वाले कल्पेन सुरेश मोदी के माता पिता गुजरती हैं और वो लॉस एंजिल्स में रहते हैं. कैल पेन अक्सर बचपन में अपनी फैमिली के साथ गुजरात में छुट्टियां बिताने आया करते थे जिसकी वजह से उनकी इंग्लिश के अलावा उनकी गुजराती भी बहुत अच्छी है. कैल पेन को मीरा नायर की 'द नेमसेक' के लिए भी जाना जाता है. एक एक्टर के तौर पर, टेलीविजन में कैल पेन ने अपनी खास जगह बनाई है. लॉरेंस कुटनर के दमदार रोल के अलावा वो हेरोल्ड एंड कुमार फिल्म सीरीज़ में अपने कुमार पटेल की भूमिका के लिए भी काफी पॉपुलर हुए.
टीम गहराइयां ने रखी स्पेशल स्क्रीनिंग, कल रिलीज होगी दीपिका स्टारर फिल्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं