विज्ञापन

अमेरिकन एक्टर एरिक डेन का निधन, 53 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

पॉपुलर अमेरिकी एक्टर एरिक डेन का 19 फरवरी 2026 को निधन हो गया. वे 53 साल के थे. उनकी मौत सिनेमा जगत के लिए किसी नुकसान से कम नहीं.

अमेरिकन एक्टर एरिक डेन का निधन, 53 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
अमेरिकी एक्टर एरिक डेन का निधन
Social Media
नई दिल्ली:

अमेरिकी एक्टर एरिक डेन का 19 फरवरी 2026 को निधन हो गया. वे 53 साल के थे. उनकी मौत एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस (ALS) नाम की गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी से हुई. एरिक ने अप्रैल 2025 में इस बीमारी की खबर सबके साथ शेयर की थी. इसके बाद वे ALS जागरुकता और रिसर्च के लिए काम किया. उनके परिवार ने एक बयान में कहा कि एरिक गुरुवार (19 फरवरी) दोपहर अपनी पत्नी, दो बेटियों (बिली और जॉर्जिया) और करीबी दोस्तों के साथ अंतिम समय बिताते हुए चले गए. 

परिवार ने ALS को लेकर जागरुकता फैलाने और दूसरे मरीजों की मदद करने के लिए काफी कोशिशें कीं. परिवार ने फैन्स से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए आभार जताया और प्राइवेसी की अपील की है. एरिक डेन को खासतौर से ABC के पॉपुलर मेडिकल ड्रामा ‘ग्रेज एनाटॉमी' में डॉ. मार्क स्लोन (जिन्हें ‘मैकस्टिमी' कहा जाता था) के किरदार के लिए जाना जाता है. उन्होंने 2006 में सीजन 2 में कैमियो से शुरुआत की, फिर सीजन 3 से मुख्य कलाकार बने और 2012 तक (सीजन 9) शो का अहम हिस्सा रहे. उनका तौलिए में लिपटा एंट्री सीन शो के सबसे यादगार सीन में शुमार है. 2021 में भी उन्होंने एक कैमियो किया.

इसके अलावा एरिक ने HBO के ‘यूफोरिया' में कैल जैकब्स का किरदार निभाया, साथ ही फिल्मों जैसे ‘एक्स-मेन: द लास्ट स्टैंड' और ‘मार्ली एंड मी' में काम किया. टीवी और सिनेमा दोनों में उन्होंने लंबा और सफल करियर बनाया.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eric Dane, Eric Dane Death, Eric Dane Death News, Eric Dane Demise, Eric Dane Dies, Eric Dane Passed Away, Eric Dane Age, Eric Dane Dies At 53, Amyotrophic Lateral Sclerosis, Eric Dane Suffers Als, Als, Eric Dane Als, American Actor Eric Dane, Entertainment News In Hindi, Hollywood News In Hindi, Hollywood Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com