विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2018

MISSION: IMPOSSIBLE – FALLOUT का फर्स्ट लुक रिलीज, टॉम क्रूज को देखकर निकल जाएगा OMG!

असंभव को संभव बनाने वाले जासूस की वापसी हो गई है.

MISSION: IMPOSSIBLE – FALLOUT का फर्स्ट लुक रिलीज, टॉम क्रूज को देखकर निकल जाएगा OMG!
MISSION IMPOSSIBLE FALLOUT : फिल्म के एक दृश्य में टॉम क्रूज
  • मिशन इम्पॉसिबल फॉल आउट का फर्स्ट लुक जारी
  • नए अंदाज में टॉम क्रूज
  • फिल्म डायरेक्टर हैं क्रिस्टोफर मैकायर
नई दिल्ली: असंभव को संभव बनाने वाले जासूस की वापसी हो गई है. टॉम क्रूज एक बार फिर ईथन हंट बनकर आ रहे हैं, Mission Impossible सीरीज की इस फिल्म का नाम है MISSION: IMPOSSIBLE – FALLOUT. फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, और टॉम क्रूज डेयरडेविल स्टंट करते नजर आ रहे हैं. ईथन की राह इस बार भी आसान नहीं रहने वाली है क्योंकि इस बार भी वे मिशन पर निकलेंगे. लेकिन इस बार मिशन पर कुछ ऐसी गड़बड़ी हो जाएगी जिसे निबटाने के लिए उन्हें खूब जुगत लगानी होगी. फिल्म डायरेक्शन का जिम्मा क्रिस्टोफर मैकायर के हाथ में है.

‘मिशन इम्पॉसिबल 6’ की शूटिंग में घायल हुए टॉम क्रूज तो रुकी शूटिंग

“मिशन इम्पॉसिबलः फॉलआउट” मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की छठी फिल्म है. “मिशन इम्पॉसिबलः फॉलआउट” 27 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी. इस सीरीज की ये पहली फिल्म होगी जो रियल डी 3डी में शूट होगी. इस बार फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा हेनरी कैविल, साइमन पेग, रेबेक फर्ग्यूसन, विंग रेम्स, शॉन हैरिस, एंजेला बैसेट, वैनेसा किर्बी, मिशेल मोनाहन, एलेक बाल्डविन, वेस बेंटले और फ्रेजरिक शिमिट नजर आएंगे.
 
 

A post shared by Tom Cruise (@tomcruise) on


टॉम क्रूज की 'मिशन: इम्पॉसिबल 5' का यह 'प्लेन स्टंट' ऐसे फिल्माया गया

‘मिशन इम्पॉसिबल’ सीरीज भारत में काफी पसंद की जाती है, और इसमें अनिल कपूर भी नजर आ चुके हैं. 55 वर्षीय टॉम क्रूज पर उम्र का असर नजर ही नहीं आता है, और इस बात का इशारा इस नई फिल्म के पहले लुक में भी मिल जाता है.

VIDEO: 'वेडिंग जंक्शन' शो में रैंप पर उतरीं श्रद्धा कपूर और दिशा पाटनी

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MISSION IMPOSSIBLE FALLOUT, MISSION IMPOSSIBLE FALLOUT First Look, MISSION IMPOSSIBLE FALLOUT Release, Mission Impossible, Tom Cruise, Ethan Hunt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com