- सिंगर केटी पेरी ने शेयर किया वीडियो
- सिंगर के अजन्मे बच्चे ने दिखाई उनके मिड्ल फिंगर
- वीडियो शेयर कर बोलीं- यही मेरा बच्चा है
हॉलीवुड सिंगर केटी पेरी (Katy Perry) जल्द ही मां बनने वाली हैं. सिंगर अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उनकी एक्साइटमेंट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अकसर बेबी बंप के साथ अपने फोटो फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं. हाल ही में केटी पेरी (Katy Perry Video) ने एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर सुर्खियों में छाया हुआ है. दरअसल, यह एक अल्ट्रासाउंड का वीडियो है, जो उनके अजन्मे बच्चे का है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सिंगर केटी पेरी (Katy Perry) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन्स को 'मदर्स डे (Mother's Day)' की भी शुभकामनाएं दी. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जब आपकी अजन्मी बेटी, आपको गर्भ से ही मिड्ल फिंगर दिखाती है, तो आप जानते हैं कि आप इसके लिए तैयार हैं. हैप्पी मदर्स डे टू मी." सिंगर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में भी देखा जा सकता है कि गर्भ में मौजूद बच्चा मिडिल फिंगर दिखा रहा है.
केटी पेरी (Katy Perry) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक केटी ने यह घटना केली, रयान और लियोनल ऋची के साथ भी साझा की. उन्होंने स्काइप के दौरान उनसे बात करते हुए उन्हें बताया, "कल मेरा डॉक्टर के साथ अपाइंटमेंट था, जहां मेरा अल्ट्रासाउंड हुआ. वह घूम रही थी. मेरे पास वह वीडियो है, जिसमें वह मुझे मिडिल फिंगर दिखा रही थी. मुझे लगा, यही मेरा बच्चा है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं