- निकोलस केज का चौथी बार हुआ तलाक
- शादी के कुछ घंटे बाद ही हो गई थी लड़ाई
- हॉलीवुड एक्टर हैं निकोलस केज
हॉलीवुड (Hollywood) एक्टर निकोलस केज (Nicolas Cage) और उनकी चौथी पत्नी एरिका कोइक (Erika Koike) का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है. वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, पूर्व दंपति का शादी के तीन महीने बाद ही तलाक हो गया, निकोलस केज (Nicolas Cage) ने दावा किया था कि वह शादी के समय बहुत नशे में थे और दोनों ने शादी के महज चार दिन बाद ही इसे खत्म करने की अर्जी दाखिल की थी. 'टीएमजेड' ने बताया कि कोर्ट रिकॉर्ड्स के मुताबिक, नवादा की क्लार्क काउंटी के जज ने 31 मई को दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी.
'मि. इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' के डायरेक्टर के पास नहीं है कार, बताया- ऑटोरिक्शा से चलता हूं...
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
55 वर्षीय निकोलस केज (Nicolas Cage) ने कहा कि यह शादी एक प्रकार से धोखा थी क्योंकि 34 वर्षीया एरिका कोइक (Erika Koike) ने अपने आपराधिक इतिहास और किसी अन्य शख्स के साथ अपने रिश्ते के बारे में नहीं बताया था. 23 मार्च को शादी के कुछ घंटे बाद ही दोनों बेलाजियो होटल के बाहर झगड़ते नजर आए थे.
तैमूर अली खान और सैफ अली खान संग इटली में छुट्टियां मना रहीं हैं करीना कपूर, Photo हुईं वायरल
हॉलीवुड एक्टर निकोलस केज (Nicolas Cage) की ये चौथी शादी थी. निकोलस केज की पहली बीवी पैट्रिशिया आर्क्वेट के साथ 1995 से 2001 तक चली थी. उसके बाद लीसा मैरी प्रेस्ले के साथ उन्होंने 2002 में शादी खी लेकिन शादी के तीन महीने बाद ही उन्होंने तलाक ले लिया था. निकोलस केज ने 2004 में एलिस किम से शादी की थी. निकोलस केज के नाम 'फेस ऑफ', 'कॉन एयर', 'घोस्ट राइडर' 'लीविंग लस वेगास' और 'द रॉक' जैसी सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं.
(इनपुटः IANS)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं