विज्ञापन

Project Hail Mary Trailer: साइंस टीचर और 5 पैर वाला एलियन मिलकर बचाएंगे धरती, 20 मार्च को फैसला- दुनिया बचेगी या खत्म?

Project Hail Mary Trailer: साइंस टीचर के साथ मिलकर दुनिया बचाएगा पांच पैर वाला एलियन, 20 मार्च को आएगा रिजल्ट, मिशन फेल या सक्सेस

Project Hail Mary Trailer: साइंस टीचर और 5 पैर वाला एलियन मिलकर बचाएंगे धरती, 20 मार्च को फैसला- दुनिया बचेगी या खत्म?
Project Hail Mary Trailer: प्रोजेक्ट हेल मैरी के ट्रेलर में दिखा पांच टांग वाला एलियन

Project Hail Mary Trailer: हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को अंतरिक्ष की गहराइयों में एक रोमांचक और भावनात्मक सफर दिखा रहा है. रेयान गोसलिंग की इस फिल्म में अब 'रॉकी' नामक एलियन कैरेक्टर से रूबरू कराया गया है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे ग्रेस और रॉकी मिलकर अपनी-अपनी दुनिया को बचाने के मिशन पर साथ काम करते हैं. यह ट्रेलर सुपर बाउल (Super Bowl 2026) के दौरान रिलीज हुआ. इस ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है और इसमें एलियन और इंसान की मजेदार चुहलबाजी भी देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें: दो सगी बहनें दोनों में 21 साल का अंतर, इनकी हॉरर फिल्में देख चीखें मारने लगते हैं लोग, कर चुकी हैं 25 हजार 361 करोड़ की कमाई

बेस्टसेलिंग नॉवेल पर है बेस्ड

फिल्म एंडी वेयर के बेस्टसेलिंग नॉवेल 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' (द मार्शियन के लेखक) पर आधारित है. कहानी में राइलैंड ग्रेस (रेयान गोसलिंग), एक साधारण साइंस टीचर, एक रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट पर जागता है, जहां उसे अपनी पहचान या मिशन की कोई याद नहीं रहती. धीरे-धीरे उसकी यादें लौटती हैं और पता चलता है कि वह पृथ्वी को बचाने के लिए अकेला अंतरिक्ष यात्री है. उसका एक खास मिशन है. लेकिन ट्रेलर में सबसे बड़ा ट्विस्ट रॉकी की एंट्री है, पांच पैर वाला एलियन, जो ग्रेस का 'बेस्ट फ्रेंड' बन जाता है. दोनों अलग-अलग ग्रहों से हैं, लेकिन उनकी दुनिया एक ही खतरे में है, और उनकी दोस्ती फिल्म की भावनात्मक धुरी बन जाती है.

'प्रोजेक्ट हेल मैरी' ट्रेलर

ट्रेलर में एक्शन, सस्पेंस, ह्यूमर और इमोशन का कॉकटेल है. ग्रेस और रॉकी के बीच बातचीत की कोशिशें, उनका टीमवर्क और हाई-स्टेक मिशन दर्शकों को बांधे रखने वाले हैं. फिल्म में रेयान गोसलिंग के अलावा सैंड्रा हुलर, लायनेल बॉयस, केन लेउंग और मिलाना वायनट्रब जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. 

यह भी पढ़ें: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का जादू कायम, तीन एपिसोड के बाद इस सीरीज ने पकड़ी रफ्तार, चौथे एपिसोड को मिली 9.7 की ऐतिहासिक रेटिंग  

'प्रोजेक्ट हेल मैरी' रिलीज डेट

'प्रोजेक्ट हेल मैरी' का निर्देशन फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने किया है. प्रोड्यूसर्स में एमी पास्कल, फिल लॉर्ड, क्रिस्टोफर मिलर, आदित्य सूद, राचेल ओ'कॉनर, एंडी वेयर और खुद रेयान गोसलिंग शामिल हैं. यह अमेजन MGM स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की पार्टनरशिप का हिस्सा है. भारत में 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में डब की जाएगी, और IMAX सहित प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट्स में उपलब्ध होगी. क्या ग्रेस और रॉकी मिलकर ब्रह्मांड बचा पाएंगे? 20 मार्च को थिएटर्स में जवाब मिलेगा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com