- भारत में परफॉर्म करेगा रॉक बैंड यू2
- 15 दिसंबर को परफॉर्म करेगा रॉक बैंड U2
- मुंबई में होगा कार्यक्रम का आयोजन
आयरिश रॉक बैंड यू2 (U2) दिसंबर में भारत में परफॉम करेगा. भारत में यह उसकी पहली परफॉर्मेस होगी. बैंड अपने मशहूर 'यू2 : द जोशुआ ट्री टूर' (U2: The Joshua Tree Tour) टूर को 1987 के अपने इसी नाम के एल्बम का जश्न मनाने के लिए भारत में लाने को तैयार है. यह मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 15 दिसंबर को परफॉर्म करेगा जो टूर का फाइनल शो होगा. मुंबई में कॉन्सर्ट को लाइव नेशन ग्लोबल टूरिंग द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है और बुकमाईशो (BookMyShow) इसे लेकर आया है.
Kapil Sharma ने कुमार विश्वास से AAP छोड़ने को लेकर किया सवाल तो कुछ यूं मिला जवाब- देखें Video
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बैंड में इसके फ्रंटमैन बोनो, गिटारवादक द एज, बासिस्ट एडम क्लेटन और ड्रमर लैरी मुलन जूनियर शामिल हैं. मुलन ने कहा, "जेटी 2019 टूर के समापन के लिए मुंबई बिल्कुल उपयुक्त शहर है. हम वहां परफॉर्म करने के लिए उत्साहित हैं." क्लेटन ने कहा कि संगीत, संस्कृति, खानपान, फिल्मों, थिएटर और साहित्य के लिए मशहूर देश में परफॉर्म करने को लेकर वह रोमांचित हैं. वहीं, बोनो ने कहा, "मुंबई. चलो धूम मचाएं."
भारत में अपनी पहली परफॉर्मेंस को लेकर बोनो (Bono) ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर हमारे बैंड के लिए अच्छी खबर है कि हम मुंबई में 15 दिसंबर को परफॉर्म करेंगे. यह भारत में हमारा पहला शो होगा और हम इसके लिए बहुत रोमांचित हैं. यह उनके लिए भी अच्छी खबर जो इसका इंतजार कर रहे थे, इसलिए हम ज्यादा परफॉर्म करने को लेकर ज्यादा रोमांचित हैं."
बैलून देख मचल गए Taimur Ali Khan, फिर मासूमियत के साथ की यह डिमांड- देखें Video
भारत को सबसे अद्भुत लोकतंत्र बताते हुए बोनो ने कहा, "भारत उनके दिलों में एक विशेष स्थान रखता है. दूसरी बात जो हमारे लिए महत्वपूर्ण है वह अन्याय के खिलाफ लड़ाई है. हम मार्टिन लूथर किंग जूनियर द्वारा और गठित किए गए थे और वो महात्मा गांधी के एक छात्र थे. हमें इसे संरक्षित रखने के लिए हमारे लोकतंत्र में सक्रिय रूप से शामिल होना होगा और लोगों को बताना होगा कि हम जिस चीज की परवाह करते हैं कि उसे लेकर क्या सोचते हैं. भारतीयों ने अहिंसा का पाठ पढ़ाया है, जो पूरी दुनिया के लिए एक शानदार गिफ्ट है."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं