- मशहूर कॉमेडियन का इयान कॉग्निटो का निधन
- शो में मच गया हड़कंप
- उन्होंने 1985 में स्टैंडअप कॉमेडी करना शुरू किया था
मशहूर कॉमेडियन इयान कॉग्निटो (ian cognito) का ब्रिटेन में स्टेज पर एक शो के दौरान 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. इयान कॉग्निटो (ian cognito) को नस्लीय टिप्पणी के कारण बहुत आलोचना झेलनी पड़ी थी. 'सीएनएन डॉट कॉम' के अनुसार, इंग्लैंड के बीसेस्टर में एटिक बार में शो के दौरान इयान कॉग्निटो (ian cognito) बीमार पड़ गए और जब पैरामेडिक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, उन्हें मृत घोषित किया जा चुका था. कार्यक्रम स्थल के मालिक रयान मोल्ड ने कहा कि गुरुवार को बीमार पड़ने के समय कॉग्नीटो स्टेज पर थे और अपने शो को आधा पूरा कर चुके थे.
जावेद अख्तर ने बॉलीवुड प्रोड्यूसर को दिया करारा जवाब, बोले- गैंग बहिष्कार नहीं सीधे पिटाई करता है
मोल्ड ने कहा, "इयान कॉग्निटो (ian cognito) सिर पर हाथ रखकर बैठ गए. वह अपने कंधे हिला रहे थे." मोल्ड के अनुसार, साथी कलाकारों को कुछ मिनट बाद यह महसूस हुआ कि कुछ गलत है और वह इयान कॉग्निटो (ian cognito) की मदद करने के लिए स्टेज की ओर भागे. एम्बुलेंस को बुलाने के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एक पैरामेडिक ने उन्हें पीसीआर दिया जबकि बाकी दर्शकों को बाहर निकाल दिया गया.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है कांग्रेस, इतनी तो श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
रामनवमी पर कुछ इस तरह झूमकर नाचीं आम्रपाली, खूब देखा जा रहा है Video
इयान कॉग्निटो (ian cognito) ने 1985 में स्टैंड-अप कॉमेडी करना शुरू किया था और उन्हें अपने नस्लीय टिप्पणी के कारण ब्रिटेन का सबसे प्रतिबंधित कॉमिक बताया गया. उन्होंने 1999 में स्टैंड-अप कॉमेडी के लिए टाइम आउट पुरस्कार जीता. इयान कॉग्निटो (ian cognito) एक ब्रिटिश स्टैंड-अप कॉमेडियन है. उनकी तुलना लेनी ब्रूस, बिल हिक्स और जेरी सैडोवित्ज़ से की जाती रही है.
(इनपुट आईएएनएस से)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं