Guava With Salt Benefits: विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अमरूद के फायदे इसके स्वाद से भी कहीं ज्यादा है. मीठा और टैंगी सा टेस्ट वाला अमरूद आपकी इम्यूनिटी को मज़बूत बनाने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने तक और आपकी स्किन ग्लोइंग बनाने तक का काम करता है. अमरूद में एक सेब के मुकाबले 10 गुना अधिक प्रोटीन होता है और तीन संतरे के बराबर विटामिन सी होता है. सेहत से भरपूर अमरूद को कई लोग नमक मिलाकर खाते हैं, क्या आप जानते हैं कि इससे क्या होता है. आइए इस बारे में आपको बताते हैं.
अमरूद को नमक के साथ खाने से क्या होता है- (What happens when you eat guava with salt)
अमरूद को नमक, खासकर काला या सेंधा नमक के साथ खाने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं. इससे पाचन में सुधार होता है. साथ ही एक्स्ट्रा विटामिन C मिलता है, ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और साथ ही साथ ये दिल को सेहतमंद रखने में मदद करता है. नमक न केवल अमरूद का स्वाद बढ़ाता है बल्कि, इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस भी करता है. हालांकि अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो नमक कम इस्तेमाल कर सकते हैं.
नमक के साथ अमरूद खाने के फायदे- (Benefits of eating guava with salt)
1. डाइजेशन होता है बेहतर-
अमरूद में ज्यादा फाइबर होता है, जो काले नमक के साथ मिलकर कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग से राहत देता है. यानी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप अमरूद के साथ काला नमक जरूर खाएं.
2. इम्यूनिटी बूस्ट करता है-
अमरूद में संतरे से ज़्यादा विटामिन C होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. वहीं नमक फ्लूइड बैलेंस में मदद कर सकता है, जिससे यह इम्यूनिटी के लिए एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन बन जाता है.
3. दिल की सेहत का ख्याल-
अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं. नमक इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस में मदद कर सकता है.
4. ब्लड शुगर कंट्रोल-
अमरूद में मौजूद फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. नमक मिलाकर खाने से स्वाद के साथ ही आपको ये फायदे भी मिल सकते हैं.
5. वेट कंट्रोल करने में मददगार-
नमक अमरूद का स्वाद बढ़ाता है. अमरूद का फाइबर आपको पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- भीगे बादाम नहीं, सिर्फ 15 दिन तक खाली पेट खा लें भीगे अखरोट, फिर देखें कमाल
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














