कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं खाते हैं सेब, जानें क्या है Apple के सेवन का सबसे सही तरीका

Apple Fruit: कई लोग सेब का सेवन गलत तरीके से करते हैं जिससे न तो पोषक तत्व मिल पाते हैं और न ही इसके अन्य फायदे. जानिए क्या है सेब का सेवन करने का सही तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 24 mins
Apple: सेब का सेवन इसके छिलके के साथ करने की सलाह दी जाती है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बहुत से लोग सेब को गलत तरीके से खाते हैं.
  • क्या आप जानते हैं सेब खाने का सही तरीका?
  • यहां जानिए सेब के सेवन का बेस्ट तरीका.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही? हमें बताएं।

Apple Benefits: सेब एक बहुत ही पौष्टिक फल है. ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि सेहत के लिए भी कमाल के फायदे देता है. सेब में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल होते हैं. ये कहावत ही है कि, डेली एक सेब खाना आपको डॉक्टर के पास जाने से रोकता है. सेब क्वेरसेटिन और पेक्टिन एसिड से भरपूर होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इसके साथ ही सेब में क्वेरसेटिन एक फ्लेवोनोइड होता है जो एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी रूप में काम करता है. सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन एक प्रकार का घुलनशील फाइबर है जो कब्ज को रोकने में मदद कर सकता है और एलडीएल, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. कुल मिलाकर सेब के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब का सेवन करने का सही तरीका क्या है और बहुत से लोग इसे गलत तरह से क्यों खाते हैं. यहां जानिए सेब को खाने का सही तरीका.

Weight Loss और ब्लड शुगर लेवल को काबू करने के लिए Diabetes और मोटापे वाले पिएं ये ग्रीन जूस, निजात मिलेगी जल्द

इस तरीके से करना चाहिए सेब का सेवन

1. सेब की कई किस्मों के बारे में जानें: स्वाद और बनावट के आधार पर सेब अलग-अलग वैरायटी के होते हैं. सेब की सैकड़ों किस्में हैं. आप अपने टेस्ट और न्यूट्रिएंट्स के बेस पर सेब का चुनाव कर सकते हैं.

Advertisement

2. पके सेब की तलाश करें: एक पके सेब को सख्त महसूस होना चाहिए. कुछ सेब जैसे कि मैकिंटोश या जोनाथन को छूने पर वे थोड़ा नरम महसूस होंगे. अगर उनसे पके हुए की गंध आती है, तो वे खाने के लिए अच्छे हैं.

Advertisement

3. सेब को ठीक से स्टोर करें: हम पहले से ही पके हुए सेब को घर पर लेकर आते हैं इसलिए उन्हें एक से दो दिनों के अंदर खाना सही रहता है.

Advertisement

शेफ संजीव कपूर ने शेयर की सॉस की एक यूनिक रेसिपी, बेस्वाद खाने में डालेंगे तो बढ़ जाएगा स्वाद, जानिए फुल रेसिपी

Advertisement

4. सेब के छिलके को धो लें: सबसे पहले आपको अपने सेब को बहते पानी के नीचे धोएं उसके बाद ही इसे खाएं या स्टोर करें.

5. साबुत सेब खाएं: सेब को हमेशा उसकी स्किन के साथ खाने की सलाह दी जाती है. कई लोग सेब को छीलकर खाते हैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.

बस 3 चीजों से बनाएं स्‍वादिष्‍ट छैना मुर्की | How To Make Chenna Murki

अस्वीकरण: सला.ह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
News Minutes: Russia ने बीती रात Ukraine पर इतने हमले किए कि कई शहरों में हाहाकार मच गया
Topics mentioned in this article