मुंबई के अंधेरी वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के पास बिल्डर मेहुल मेहता को जान से मारने की धमकी मिली थी. ड्राइवर ने कार के पीछे सफेद प्लास्टिक पैकेट में मेहता के नाम का खत और जिंदा कारतूस पाया था. खत में लिखा था कि मेहता को समझ जाना चाहिए, आज गोली बाहर है कल सीने के अंदर होगी.