फारूक अब्दुल्ला पर एक शादी समारोह में फायरिंग की कोशिश की गई लेकिन वे सुरक्षित रहे आरोपी ने फारूक अब्दुल्ला की कनपटी पर पिस्तौल लगाई लेकिन गोली नहीं चला सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने आरोपी कमल सिंह जम्वाल को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और उसकी नशे की स्थिति की पुष्टि हुई है