जम्मू में एक शादी समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर बंदूक से हमला हुआ. हमलावर की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई. वो 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारने का प्लान कर रहा था. कमल सिंह के पास लाइसेंसी पिस्तौल थी और वह नशे में था, पुलिस उसकी मानसिक स्थिति और संपर्कों की जांच कर रही.