विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

‘टॉयलेटः एक प्रेम कथा’ की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए 13.10 करोड़

अक्षय की फिल्म का बजट 22 करोड़ रु. है और इसे कमाने के बाद फिल्म से होने वाली कमाई में अक्षय का 80 फीसदी हिस्सा रहेगा.

‘टॉयलेटः एक प्रेम कथा’ की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए 13.10 करोड़
'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का सीन.
नई दिल्‍ली: अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 13.10 करोड़ रु. की कमाई की है. इसे एक अच्छी शुरुआत माना जा रहा है क्योंकि अक्षय को दो दिन के वीकेंड के अलावा जन्माष्टमी और 15 अगस्त की छुट्टियां भी तोहफे में मिली हैं. इस फिल्म को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और यह उनकी डेब्यू फिल्म है. फिल्म का बजट 22 करोड़ रु. है. विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि फिल्म का बजट 22 करोड़ रु. है और इसे कमाने के बाद फिल्म से होने वाली कमाई में अक्षय का 80 फीसदी हिस्सा रहेगा.

यह भी पढ़ें: ''ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान' के सेट पर घायल हुए अमिताभ बच्‍चन लेकिन...

'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' खुले में शौच की समस्या को लेकर है और अक्षय कुमार की इस फिल्म में सामाजिक संदेश को मनोरंजन के साथ काफी अच्छे ढंग से पेश किया गया है. कहानी केशव और जया की है. केशव के घर में शौचालय नहीं है और जया खुले में शौच नहीं जा सकती. इसी को लेकर पूरी कहानी केंद्रित है. लेकिन फिल्म के संवाद बहुत ही जबरदस्त हैं जो गुदगुदाते हुए बात कह जाते हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, भूमि पेडणेकर, दिव्येंदु शर्मा, सुधीर पांडेय, शुभा खोटे और अनुपम खेर. शनिवार समेत आने वाले तीन फिल्म के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं.
 
toilet ek prem katha twitter

फिल्‍म के सीन में अक्षय और भूमि.


यह भी पढ़ें: 'हॉलीवुड स्टार सलमा हायेक ने अक्षय कुमार को कहा ‘गुडलक’

बॉक्‍स ऑफिस के अच्‍छे कलेक्‍शन के साथ ही अक्षय के लिए एक और खुशखबरी है. हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक ने अक्षय कुमार को उनकी इस फिल्‍म के लिए बधाई दे दी है. सलमा ने ट्विटर पर अक्षय कुमार को उनकी फिल्म टॉयलेटः एक प्रेम कथा के लिए गुड लक कहा है और खुले में शौच पर कई सार्थक बातें भी कही हैं. सलमा ने ट्वीट किया है, ' आज रिलीज होने वाली टॉयलेटः एक प्रेम कथा के लिए अक्षय कुमार को गुडलक! खुले में शौच अब खत्म हो! किसी भी औरत को शौचालय जाने से डर नहीं लगना चाहिए.'

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toilet Ek Prem Katha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com