सोनम कपूर ने कहा, सलमान नहीं जानते कि मैं उनकी कितनी बड़ी फैन हूं!

सोनम कपूर ने कहा, सलमान नहीं जानते कि मैं उनकी कितनी बड़ी फैन हूं!

सोनम कपूर और सलमान खान

सुपरस्टार सलमान ख़ान के फ़ैन या चाहने वालों की कमी नहीं, फिर वह आम दर्शक हो या बॉलीवुड का सदस्य। अब सलमान के फ़ैन की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और वह हैं सोनम कपूर। सोनम कपूर ने कहा है कि वह सलमान ख़ान की बहुत बड़ी फ़ैन हैं।

सलमान ख़ान की मेहमान भूमिका वाली फ़िल्म 'सांवरिया' से सोनम ने फिल्मी सफ़र की शुरुआत की थी। फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान ख़ान की हीरोइन अब सोनम कपूर हैं। इस फ़िल्म के प्रचार के समय सोनम ने कहा, 'मैं सलमान की बहुत बड़ी फ़ैन हूं। सलमान को शायद मालूम नहीं होगा क्योंकि वह अख़बार नहीं पढ़ते।'

फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान और सूरज के साथ काम करने के बाद सोनम बहुत उत्साहित हैं और कहती हैं, 'शुरुआत में मैं थोड़ी घबराई हुई थी मगर सूरज सर ने बहुत जल्द अहसास दिला दिया कि मैं उनके परिवार की एक सदस्य हूं जिस तरह वह अपनी फिल्मों के सदस्यों को महसूस करवाते हैं।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अनिल कपूर के खानदान में सलमान का एक और बड़ा फ़ैन है। सोनम से पहले उनके चचेरे भाई और बोनी कपूर के कपूर के बेटे अर्जुन कपूर भी ये दावा करते रहे हैं कि वह सलमान के बहुत बड़े फ़ैन हैं। अर्जुन ने इस बात का सबूत भी दिया है अपनी फ़िल्म 'तेवर' में एक गाना करके जिसके बोल थे, 'मैं हूं सुपरमैन, सलमान का फ़ैन।'