विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2013

बढ़े हुए वजन पर सोनाक्षी सिन्हा के भाई ने किया बचाव

बढ़े हुए वजन पर सोनाक्षी सिन्हा के भाई ने किया बचाव
सोनाक्षी सिन्हा 'बुलेट राजा' में
मुंबई:

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को आए दिन उनके बढ़े हुए वजन के लिए आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं, लेकिन उनके अभिनेता भाई लव सिन्हा का सवाल है कि ऐसे और लोग क्यों नजरअंदाज किए जा रहे हैं।

लव ने कहा, सोनाक्षी मेहनती लड़की है। फिल्म जगत में चंद लोगों के बारे में ही क्यों बातें होती हैं और उन लोगों को क्यों नजरअंदाज किया जाता है, जो कि अपेक्षाकृत ज्यादा मोटे हैं।

इस अभिनेता को नहीं लगता है कि बढ़े वजन में कोई दोष है।

लव ने कहा, क्या यह जरूरी है कि हर इंसान दुबला हो या दुबला होने के लिए सेट पर बेहोश होकर गिरना शुरू कर दे? मैं विभिन्न शारीरिक संरचनाओं में मौजूद खूबसूरती की प्रशंसा करता हूं। अन्य अभिनेत्रियों की तुलना में सोनाक्षी दुबली है। वह जैसी है दर्शक उसे उसी रूप में स्वीकारते और पसंद करते हैं।

लव ने फिल्म 'सदियां' से अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत की। वह अब उमेश शुक्ला की फिल्म में अभिनय करेंगे।

सोनाक्षी 'दबंग' की शृंखला वाली फिल्में और 'सन ऑफ सरदार' सरीखी फिल्में कर चुकी हैं। फिलहाल वह अपनी अगली फिल्म 'आर..राजकुमार' के लिए तैयारी कर रही हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
पेंसिल से कुछ भी बना लेता था छोटा संजू, 'शाका लाका बूम बूम' का लड़का 24 साल बाद अब दिखता है ऐसा, लोग बोले- बॉलीवुड का हीरो
बढ़े हुए वजन पर सोनाक्षी सिन्हा के भाई ने किया बचाव
युविका चौधरी बनीं मां, करवाचौथ पर प्रिंस नरूला और युविका के घर आई गुड न्यूज
Next Article
युविका चौधरी बनीं मां, करवाचौथ पर प्रिंस नरूला और युविका के घर आई गुड न्यूज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com