अपने पति कुणाल खेमू के साथ सोहा अली खान.
- सोहा अली खान ने अपने फोटो में नहीं लिखी ईद की बधाई
- ईद के मौके पर साड़ी पहनने के लिए लोगों ने सोहा को किया ट्रोल
- शादी के कुछ सालों बाद अब प्रेग्नेंट हैं सोहा अली खान
नई दिल्ली:
ईद पर कई सेलेब्रिटीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो पोस्ट किए हैं, लेकिन अपने पति के साथ साड़ी पहन कर पोस्ट किए गए एक फोटो के लिए सोहा अली खान को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ गया है. मंगलवार को सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो में सोहा, अपने पति कुणाल खेमू के साथ गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. सोहा अली खान प्रेग्नेंट हैं और सोहा ने अपने फोटो को पोस्ट करते हुए यह नहीं बताया है कि वह किस प्रोग्राम के लिए सजी हुई नजर आ रही हैं. ऐसे में उनके कई फोलोअर्स ने मान लिया है कि सोहा बंगाली गोद भराई की रस्म के लिए तैयार हुई हैं, क्योंकि सोहा की मां शर्मिला टैगोर बंगाली हैं.
ज्यादातर फैन्स ने सोहा और उनके पति की इस फोटो की काफी तारीफ की है और साड़ी में सजी सोहा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. लेकिन कुछ लोगों ने सोहा को 'ईद की मुबारकबाद' न देने और साड़ी पहनने के चलते 'असली मुस्लिम न होने' जैसे कमेंट किए हैं. सोहा को कई लोगों ने ईद की बधाई न देने के लिए सुनाया है. लेकिन जहां कई लोगों ने सोहा को कमेंट मारें हैं, तो वहीं कई लोगों ने सोहा के अपनी पसंद के कपड़े पहनने के अधिकार की भी बात की है. सोहा के इस पोस्ट पर अभी तक 50,000 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं.
कुछ महीने पहले फातिमा सना शेख को भी उनके कपड़ों के लिए ट्रोल किया गया था. फातिमा इन दिनों माल्टा में अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रही हैं. इसी दौरान फातिमा ने अपने कुछ फोटो पोस्ट किए, जिनमें वह बिकनी में नजर आ रही थीं. फातिमा को अपने इन फोटो के लिए इस ट्रोल किया गया क्योंकि वह रमजान के महीने में बिकनी में नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Soha Ali Khan, Soha Ali Khan Baby Shower, Soha Ali Khan Pregnant, Soha Ali Khan Kunal Kemmu, Kunal Kemmu