विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

शाहरुख खान बनारस गए और फ्री में पान खाकर लौट आए! ट्विटर पर हुए TROLL...

केआरके के ट्वीट के मुताबिक, शाहरुख खान और उनकी टीम ने लगभग 11 सौ रुपये के पान बनारस में खाए, लेकिन पान वाले को 1 रुपया भी नहीं चुकाया.

शाहरुख खान बनारस गए और फ्री में पान खाकर लौट आए! ट्विटर पर हुए TROLL...
'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.
  • बनारस में पान खाकर इसके 11 सौ रुपये देना भूल गए शाहरुख खान
  • केआरके ने जारी किया पान वाले का इंटरव्यू, लिखा- हद कर दी यार
  • सतीश कुमार 35 रुपये में बेच रहे हैं 'शाहरुख खान' पान
नई दिल्ली: पिछले दिनों फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का प्रमोशन करने शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा बनारस गए थे. यहां फिल्म की पूरी टीम को शाहरुख ने अपने हाथों से बनारसी मघई पान खिलाया था. बताया जाता है कि फिल्म की टीम ने 11 सौ रुपये के पान खाए, लेकिन पान वाले को 1 रुपया भी नसीब नहीं हुआ.

विवादों के लिए मशहूर कमाल आर खान ने बनारस के एक स्थानिय न्यूपेपर का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर जारी किया, जिसमें उस पान वाले का इंटरव्यू छपा है. इसके मुताबिक, दुकानदार सतीश ने दुखभरे मन से बताया कि उनके 11 सौ रुपये बाकी हैं, जब उन्होंने पैसों की मांग की तब एक बाउंसर ने उन्हें कहा कि पैसे मिल जाएंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ. 
हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो नहीं पता. इस इंटरव्यू की न्यूजपेपर कटिंग शेयर करते हुए केआरके ने लिखा, "हाय प्रोड्यूसर, इस गरीब पान वाले के पैसे वाराणसी भेज दो. पान भी फ्री चाहिए क्या आप लोगों को? हद है यार!"

ये भी पढ़ें: फ्रेंडशिप डे: फिल्म ही नहीं, रियल लाइफ में भी गहरी है इन स्टार्स की दोस्ती

केआरके के इस ट्वीट पर अलग-अलग यूजर्स की प्रतिक्रिया देखने को मिली. ट्विटर पर कुछ यूजर दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल शाहरुख खान का मजाक उड़ाने से बाज नहीं आए. तो कुछ लोगों ने केआरके को ही पैसे लौटाने की सलाह दे डाली. खबरें तो यह भी थी कि शाहरुख के इस 70 साल पुरानी दुकान में आने के बाद से पान की दुकान के मालिक सतीश कुमार के यहां ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है. इस लोकप्रियता को भुनाने के लिए सतीश ने 'मीठा पान' को नया नाम देते हुए इसका नाम 'शाहरुख खान' रख दिया है. वह इस पान को 35 रुपये में बेच रहे हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Anushka Sharma, Jab Harry Met Sejal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com