सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा का जन्म सिंतबर 1993 में हुआ था.
- सारा के डेब्यू की बात पर अमृता और मैं एक राय रखते हैं : सैफ अली खान
- मैं सारा के अभिनय की आकांक्षा का पूरा तरह से समर्थन करता हूं : सैफ
- अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करेंगी सारा अली खान
नई दिल्ली:
सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के डेब्यू को लेकर चर्चा जोरों पर हैं. हाल ही में मीडिया में ऐसी खबरें आईं थी कि बेटी के डेब्यू को लेकर सैफ द्वारा दिए बयान से गुस्साई अमृता सिंह ने उन्हें फटकार लगाई है. लेकिन सैफ अली खान की मानें तो वह फिल्मों में बेटी सारा के आने की आकांक्षा का पूरी तरह समर्थन करते हैं. उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि इस बारे में उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की राय उनसे अलग हैं. अभिनेता ने इसे महज 'मनगढ़ंत अफवाह' बताया. सैफ ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि उनके और अमृता के बीच सारा के फिल्मों में आने को लेकर असहमति होने जैसी 'मीडिया की ये मनगढ़त खबरें गुस्सा दिलाने वाली हैं.' सैफ ने कहा कि वह 'मीडिया में बढ़ती जवाबदेही की कमी और इसके गैर-जिम्मेदाराना रवैये' से परेशान हैं.
अभिनेता के मुताबिक, "जहां तक सारा के अभिनय में आगाज की बात है तो अमृता और मैं एक राय रखते हैं. हमने कभी ऐसी कोई बात नहीं की. मैं सारा के अभिनय की आकांक्षा का पूरी तरह से समर्थन करता हूं और हम विस्तार से चीजों पर चर्चा करते हैं." उन्होंने कहा कि वह किसी और पिता की तरह ही सारा के फिल्मों में आगाज को लेकर उत्साहित हैं और थोड़ा नर्वस भी.

सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के डेब्यू को लेकर लंबे वक्त से चर्चा हो रही थी. बी-टाउन की मोस्ट पॉपुलर स्टार बेटियों में शामिल सारा के बारे में पहले कहा गया था कि वे करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू करेंगी. इसके बाद उनकी ऋतिक रोशन और सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की खबरों ने जोर पकड़ा था. सभी अटकलों को पीछे छोड़ते हुए निर्देशक अभिषेक कपूर ने घोषणा की कि उनकी फिल्म 'केदारनाथ' से सारा अली खान डेब्यू करेंगी. इस फिल्म में सारा की जोड़ी सुशांत सिंह राजपूत के साथ जमेगी.
बता दें, सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के दो बच्चे हैं बेटी सारा अली खान पटौदी और बेटा इब्राहिम अली खान पटौदी. अमृता से साल 2004 में तलाक लेने के बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी की थी. करीना ने पिछले साल दिसंबर में बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया.
(इनपुट आईएएनएस से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Saif Ali Khan, Sara Ali Khan, Amrita Singh, Saif Ali Khan Amrita Singh, Sara Ali Khan Debut, Kedarnath, Bollywood Catfight