
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)
मुंबई:

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भावुक हो गईं।

लॉस एंजेलिस (जहां वह अपने धारावाहिक क्वांटिको में काम कर रही थीं) और मुंबई के बीच भागमभाग में शूटिंग पूरी कर रहीं 33 वर्षीय एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली को अपने करियर में इस मील के पत्थर के लिए धन्यवाद दिया।

प्रियंका ने ट्वीट किया, 'फिल्म पूरी हुई। 'बाजीराव मस्तानी' मेरे जीवन में मील का पत्थर है। संजय सर एक सपना पूरा करने के लिए धन्यवाद। टीम को भी धन्यवाद। अपना एक हिस्सा पीछे छोड़ आयी हूं।'
And it's a Film wrap! Being a part of #BajiraoMastani is a milestone in my life! Thank u Sanjay Sir… https://t.co/UnleK0KNbn
— PRIYANKA (@priyankachopra) October 12, 2015


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
संजय लीला भंसाली, बाजीराव मस्तानी, प्रियंका चोपड़ा, लॉस एंजिलिस, क्वांटिको, Priyanka Chopra, Bajirao Mastani, My Life, Sanjay Leela Bhansali