विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2017

अभी तक 5 फिल्में बना चुके हैं बाबा राम रहीम, ‘MSG ऑनलाइन गुरुकुल’ है अगली फिल्म

बाबा राम रहीम मनोरंजन के क्षेत्र में भी मजबूत दखल रखते हैं और वे म्यूजिक एल्बम भी बना चुके हैं

अभी तक 5 फिल्में बना चुके हैं बाबा राम रहीम, ‘MSG ऑनलाइन गुरुकुल’ है अगली फिल्म
MSG ऑनलाइन गुरुकुल का पोस्टटर
  • एमएसजीः द मैसेंजर थी उनकी पहली फिल्म
  • इस साल रिलीज हो चुकी हैं दो फिल्में
  • एमएसजी ऑनलाइन गुरुकुल का फर्स्ट लुक किया था रिलीज
नई दिल्ली: डॉ. एमएसजी के नाम से मशहूर डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां कई मंचों पर सक्रिय रहते हैं. उन्होंने शायद ही किसी फील्ड को छोड़ा हो, जिसमें उन्होंने हाथ न आजमाया हो. मनोरंजन जगत भी उनसे अछूता नहीं है. हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘एमएसजी ऑनलाइन गुरुकुल’ का पोस्टर रिलीज किया था. इसके साथ ही वे इन दिनों वे एक रियलिटी शो पर भी काम कर रहे हैं. जिसकी शूटिंग जोरों पर चल रही है. ‘आन बान शान मेरा हिंदुस्तान’ नाम के इस शो के लिए अभी तक चैनल फिक्स नहीं हुआ है.
 
ram rahim

बाबा राम रहीम 2015 में अपनी पहली फिल्म “एमएसजीः द मैसेंजर” लेकर आए थे. फिल्म के डायरेक्शन से लेकर गाने लिखने और ऐक्टिंग करने तक का मोर्चा उन्होंने खुद संभाला था. उसके बाद एमएसजी-2 भी आई. 2016 में वे ‘एमएसजीः द वॉरियर लॉयन हार्ट’ लेकर आए. हर बार की तरह फिल्म से जुड़े सारे मोर्चे उन्होंने खुद संभाले थे. 2017 में अभी तक वे दो फिल्में लेकर आ चुके हैं. ‘जट्टू इंजीनियर’ और ‘हिंद का नापाक को जवाब-एमएसजी लॉयन हार्ट-2’.

यही नहीं अभी तक वे छह म्यूजिक एल्बम भी रिलीज कर चुके हैं. इस तरह वे इस माध्यम के जरिये संदेश देने की कोशिश करते हैं. वे एक्शन भी खूब करते हैं. इन फिल्मों में उनकी एक अलग ही दुनिया नजर आती है जो उनमें यकीन करने वालों को खूब भाती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ram Rahim, Dera Sachcha Sauda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com