विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

कपिल शर्मा ने किया रूठे हुए 'मशहूर गुलाटी' को बर्थडे विश, ट्विटर पर आया ऐसा रिएक्शन

कपिल ने ट्विटर पर लिखा, "सुनील ग्रोवर पाजी को जन्मदिन की बधाई. भगवान आपको दुनिया की सभी खुशियां दे. बहुत-सारा प्यार, हमेशा."

कपिल शर्मा ने किया रूठे हुए 'मशहूर गुलाटी' को बर्थडे विश, ट्विटर पर आया ऐसा रिएक्शन
16 मार्च को हुए विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था.
  • 40 साल के हुए 'मशहूर गुलाटी' सुनील ग्रोवर
  • कपिल शर्मा ने लिखा, "सुनील पाजी को जन्मदिन की बधाई"
  • 16 मार्च को हुआ था झगड़ा, सुनील ने छोड़ दिया था कपिल का शो
नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और डॉ. मशहूर गुलाटी के नाम से पॉपुलर अभिनेता सुनील ग्रोवर का विवाद जग-जाहिर है. बावजूद इसके कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' से अलग हो चुके सुनील ग्रोवर को उनके 40वें जन्मदिन की बधाई दी है. कपिल ने ट्विटर पर लिखा, "सुनील ग्रोवर पाजी को जन्मदिन की बधाई. भगवान आपको दुनिया की सभी खुशियां दे. बहुत-सारा प्यार, हमेशा." कपिल शर्मा के इस ट्वीट पर (खबर बनने तक) 2000 से ज्यादा कमेंट्स और लगभग 13 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: पैंट-शर्ट पहना तो महिला कैसे हुई? जब सेंसर बोर्ड के मेंबर ने प्रोड्यूसर से पूछ लिया ऐसा सवाल​
 कुछ लोग सुनील को विवाद के बावजूद विश करने पर कपिल की सराहना कर रहे हैं. जबकि, कुछ यूजर्स इसे महज दिखावा बता रहे हैं. ​ये भी पढ़ें: न मोरक्को न दुबई, फिर जानें कहां शूट होगा सलमान-कैटरीना की फिल्म का क्लाइमैक्स?

5 घंटे पहले कपिल शर्मा के इस ट्वीट का जवाब अब तक सुनील ग्रोवर ने नहीं दिया है. हालांकि, एक यूजर ने दोनों ने एक साल पुराने ट्वीट की तस्वीर भी पोस्ट की है.
वैसे, सुनील अब तक कपिल को रिप्लाई नहीं कर पाई हैं. लेकिन वे किकू शारदा को धन्यवाद कह चुके हैं. मामूल हो कि, सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच 16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से लौटते हुए फ्लाइट में ही झगड़ा हो गया था, जिसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था. कहा जाता है कि कपिल ने शराब के नशे की हालत में सुनील को अपशब्द कहे थे. इसके बाद दोनों अपनी लड़ाई पर चुप्पी साधे रहे.
 
sunil grover facebook
'द कपिल शर्मा शो' में मशहूर गुलाटी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए सुनील ग्रोवर. 

हालांकि, कपिल ने ट्विटर पर लाइव चैट के दौरान खुलासा किया कि वह सुनील के साथ बिताया वक्त याद कर रहे हैं और उन्हें मिस कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सुनील उनके भाई की तरह हैं और वह जब चाहें शो में वापसी कर सकते हैं, उनका स्वागत है.

VIDEO: टैक्स चुकाने में बॉलीवुड सितारों से आगे हैं कपिल शर्मा... ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट: IANS से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Sunil Grover, The Kapil Sharma Show, Sunil Grover Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com