विज्ञापन
This Article is From May 01, 2016

'हैप्पी बर्थ डे' अनुष्का : रब ने 'जोड़ी' भी बनाई और करियर भी

'हैप्पी बर्थ डे' अनुष्का : रब ने 'जोड़ी' भी बनाई और करियर भी
नई दिल्ली: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज 28वां जन्मदिन है। अनुष्का एक मध्यमवर्गीय आर्मी परिवार में पली बढ़ीं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। अनुष्का ने महज कुछ सालों में ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान कायम की है।

अनुष्का और विराट की 'जोड़ी'
आए दिन देशभर में अनुष्का और विराट कोहली की 'जोड़ी' की चर्चाएं होती ही रहती हैं। वैसे इन दोनों ने आज तक कभी खुलकर अपने रिलेशनशिप की बारे में कभी भी चर्चा नहीं की। लेकिन, इतना तो तय है कि आए दिन ये एक दूसरे का साथ देते नजर आते हैं। एक तरफ जहां क्रिकेट ग्राउंड पर कोहली को सपोर्ट करने अनुष्का पहुंचती हैं, तो दूसरी तरफ अनुष्का की फिल्म का प्रमोशन कोहली अपने ट्विटर अकाउंट से ही कर देते हैं। वैसे, इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी की जाती रही है। एक तरफ कोहली हैं, जो टीम इंडिया के टॉप क्लास के बल्लेबाज हैं, तो दूसरी तरफ अनुष्का हैं जो लगातार बॉलीवुड को हीट फिल्में देती नजर आती हैं।
 

तीनों खानों के साथ काम करने वालीं...
अगर आप एक एक्ट्रेस हों और आपको बॉलीवुड के तीनों खान (सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान) के साथ काम करने का मौका मिल जाए, तो आपके लिए वाकई यह बड़ी खुशी की बात होगी। शाहरुख और आमिर के साथ तो अनुष्का ने काम कर लिया है, लेकिन सलमान के साथ इसी साल उन्होंने काम किया है। इस साल अनुष्का सलमान के साथ भी बड़े पर्दे पर उनकी हीरोइन के रूप में दिख जाएंगी।  
 

'रब ने बना दी जोड़ी' थी पहली फिल्म
अनुष्का अपना अभिनय का सफर 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ शुरू किया था, जो आदित्य चोपड़ा द्वारा बनाई गई थी। इसके बाद उन्हें अपनी श्रुति कक्कड द्वारा बनाई गई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए काफी सराहा गया। यही नहीं, इन दोनों ही फिल्मों ने इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड भी दिलाया।
 

कई दिगग्जों के साथ कर चुकी हैं काम
2008 में बॉलीवुड के सबसे बड़े बैनर यशराज ग्रुप ने उन्हें शाहरुख खान के साथ लॉन्च का मौका दिया। अनुष्का फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख खान, 'बदमाश कंपनी' में शाहिद कपूर, 'बैंड बाजा बारात' में रनवीर सिंह, 'पटियाला हाउस' में अक्षय कुमार, 'जब तक है जान' में शाहरुख खान, 'मटरू की बिजली का मंडोला' में पंकज कपूर, इमरान खान और 'पीके' में आमिर खान के साथ लीड रोल में नजर आईं।
 

सलमान की ‘सुल्तान’ में हीरोइन के लीड रोल में होंगी
बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख और आमिर के साथ काम करने के बाद अब अनुष्का सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। इस साल ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म 'सुल्तान' में सलमान के साथ हीरोइन के लीड रोल में अनुष्का नजर आएंगी। गौरतलब है कि अनुष्का शाहरुख और आमिर के साथ सुपरहिट फिल्म दे चुकी हैं। वैसे अनुष्का की किस्मत ने उनका भरपूर साथ दिया है। इसलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि सलमान के साथ भी अनुष्का एक अच्छी हिट फिल्म देने को तैयार हैं। जहां एक तरफ बॉलीवुड में सलमान का नाम है, तो वहीं दूसरी ओर अनुष्का को उनकी किस्मत का साथ है।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अनुष्का शर्मा, बर्थडे, एक्ट्रेस, बॉलीवुड, Anushka Sharma, Birthday, Actress, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com