वरुण धवन फिलहाल आगामी फिल्म 'जुड़वां' में व्यस्त हैं.
- वरुण धवन के घर को डिजाइनर करेंगी गौरी खान
- गौरी खान के स्टोर पहुंचीं वरुण धवन की मां करुणा
- इससे पहले रणबीर कपूर और करण जौहर का घर सजा चुकीं गौरी
नई दिल्ली:
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. सुपरस्टार की पत्नी होने के बावजूद उन्होंने खुद की अलग और अहम पहचान बनाई है. पेशे से इंटीरियर डिजाइनर गौरी बॉलीवुड की कई हस्तियों के घर और ऑफिस को सजा चुकी हैं. कुछ महीनों पहले उन्होंने रणबीर कपूर और करण जौहर के घर की डिजाइनिंग की थी, अब गौरी खान की डिजाइन्स के जरिए एक और सेलेब अपना घर सजवाने के लिए तैयार हैं. ये कोई और नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के मस्तमौला अभिनेता वरुण धवन हैं. इन दिनों फिल्म 'जुड़वां' की शूटिंग में बिजी वरुण धवन के बैचलर पेड को गौरी डिजाइन करने जा रही हैं. बता दें, कुछ महीनों पहले वरुण ने नया अपार्टमेंट खरीदा है, जो उनके माता-पिता की ही बिल्डिंग पर स्थित है.
गौरतलब है कि शाहरुख ने गौरी छिब्बर (अब खान) से 25 अक्टूबर, 1991 को शादी की थी. जोड़ी के बड़े बेटे आर्यन का जन्म 1997 में हुआ. 2000 में शाहरुख-गौरी ने बेटी सुहाना का स्वागत किया. शाहरुख ने जुलाई 2013 में सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम के पैदा होने की घोषणा की थी. इंटीरियर डिजाइनर होने के साथ-साथ गौरी फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं.
गौरी खान द्वारा डिजाइन की गई रेस्टोरेंट की लॉन्चिंग में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स, देखें वीडियो...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
हाल ही में गौरी खान ने सोशल मीडिया पर वरुण धवन की मां करुणा धवन की एक तस्वीर साझा की है. पोस्ट के जरिए गौरी ने बताया कि करुणा उनके जुहू स्थित ऑफिस पहुंचीं और उन्होंने वरुण के नए घर के लिए कुछ डिजाइन पसंद की है.
कुछ महीनों पहले करण जौहर ने अपने जुड़वां बच्चों की नर्सरी और घर के टेरिस की तस्वीरें साझा की थी, जिसे गौरी खान ने डिजाइन किया था.
कथित तौर पर कैटरीना कैफ के साथ लिव-इन रिलेशनशिप से बाहर आए रणबीर कपूर के नए घर को भी गौरी ने डिजाइन किया था. इसकी जानकारी नीतू और ऋषि कपूर ने दी थी. रणबीर के घर की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वे गौरी खान के साथ दिखाई दे रहे थे.
गौरतलब है कि शाहरुख ने गौरी छिब्बर (अब खान) से 25 अक्टूबर, 1991 को शादी की थी. जोड़ी के बड़े बेटे आर्यन का जन्म 1997 में हुआ. 2000 में शाहरुख-गौरी ने बेटी सुहाना का स्वागत किया. शाहरुख ने जुलाई 2013 में सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम के पैदा होने की घोषणा की थी. इंटीरियर डिजाइनर होने के साथ-साथ गौरी फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं.
गौरी खान द्वारा डिजाइन की गई रेस्टोरेंट की लॉन्चिंग में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स, देखें वीडियो...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
पूजा साहू
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Varun Dhawan, Gauri Khan, Gauri Khan Designs, Ranbir Kapoor, Karuna Dhawan, Karan Johar, Shah Rukh Khan