विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2017

प्रेग्नेंसी की खबरों के बाद पहली बार बेबी बंप दिखाती नजर आईं हेमा मालिनी की बेटी

हेमा मालिनी की 35 वर्षीय बेटी ईशा देओल इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं. ईशा की करीबी दोस्त शिलार्ना वेज ने उनके साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों बेबी बंप दिखा रही हैं.

प्रेग्नेंसी की खबरों के बाद पहली बार बेबी बंप दिखाती नजर आईं हेमा मालिनी की बेटी
ईशा देओल की दोस्त शिलार्ना वेज ने इंस्टाग्राम पर जारी की यह फोटो.
  • बेबी बंप के साथ ईशा देओल की पहली फोटो वायरल
  • दोस्त शिलार्ना विज के साथ सोनोग्राफी करवाने पहुंची एक्ट्रेस
  • ईशा ने 29 जून, 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की
नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल (35) जल्द ही मां बनने वाली हैं. अप्रैल महीने के आखिर में हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर बेटी के मां बनने की खुशखबरी साझा की थी. हेमा ने ट्वीट कर बताया था कि जल्द ही वे नानी बनने वाली हैं. इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रहीं ईशा देओल की एक तस्वीर वायरल हो गई है. इस फोटो में ईशा देओल का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है.
 

ईशा की करीबी दोस्त और फिल्म 'न तुम जानों न हम' में उनकी को-स्टार रहीं शिलार्ना वेज ने मंगलवार को एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें दोनों डॉक्टर के क्लिनिक में सोनोग्राफी करवाने पहुंची थीं. ईशा के साथ शिलार्ना भी प्रेग्नेंट हैं, तस्वीर में दोनों बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं.
 
 

Sundays with Darien @a_tribe @esha_takhtani #bangersisters #andbaby

A post shared by Shilarna Vaze aka Chef Chinu (@chefchinugaiagourmet) on


हेमा मालिनी दूसरी बार नानी बनने को तैयार हैं. पिछले साल हेमा और धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना ने बेटे डेरिन वोहरा को जन्म दिया था. बता दें, अहाना ने 2014 में वैभव वोहरा से शादी की थी. बड़ी बेटी ईशा की प्रेग्नेंसी की खबर हेमा ने ट्वीट के जरिए दी थी. हेमा ने बताया था कि उनकी बेटी ईशा और दामाद भरत तख्तानी जल्द ही पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं.
बताते चलें कि, माता-पिता की राह पर चलते हुए ईशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2002 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' के जरिए की थी. उन्होंने युवा (2004), काल (2005), दस (2005), नो एंट्री (2005), कैश (2007) और टेल मी ओ खुदा (2011) जैसी फिल्मों में काम किया है. बॉलीवुड में खास पहचान बनने में नाकामयाब रहीं ईशा ने 29 जून, 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Esha Deol, Esha Deol Baby Bump, Esha Deol Pregnant, Hema Malini, Hema Malini Daughter Pregnant, Dharmendra, Bollywood Actress Baby Bump, Shilarna Vaze, Esha Deol Shilarna Vaze
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com