विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2012

भारतीय मॉडलों की तारीफ दुनिया करती है : ईशा गुप्ता

भारतीय मॉडलों की तारीफ दुनिया करती है : ईशा गुप्ता
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता इस बात से काफी खुश हैं कि भारतीय मॉडलों के अनोखे लुक को दुनियाभर में सराहा जाता है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता इस बात से काफी खुश हैं कि भारतीय मॉडलों के अनोखे लुक को दुनियाभर में सराहा जाता है।

ईशा फेमिना मिस इंडिया 2007 प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर थीं। फिल्मों में आने से पहले वह मॉडल रह चुकी हैं। साल 2010 में किंगफिशर के स्विमसूट कैलेंडर में ईशा को स्थान मिला था।

ईशा कहती हैं, भारत में कमल सिद्धू और लक्ष्मी जैसी खूबसूरत मॉडल हैं। विदेशी कार्यक्रमों में अक्सर भारतीय मॉडलों की मांग होती है। भारतीय मॉडल अपने वास्तविक और अलग लुक के लिए जानी जाती हैं।

ईशा ने निर्माता महेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत 2' से अपने अभिनय जीवन की शुरुआत की थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ईशा गुप्ता, भारतीय मॉडल, Esha Gupta, Indian Model
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com