- इंदौर में हुआ सेलिना के पिता वी.के. जेटली का अंतिम संस्कार
- आर्मी ऑफिसर रहे वी.के.जेटली लंबे वक्त से बीमार थे
- जल्द ही दोबारा जुड़वां बच्चों को जन्म देंगी सेलिना जेटली
नई दिल्ली:
फिल्मों से दूरी बना चुकीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी फोटो की वजह से सुर्खियों में आई थीं. इसी बीच खबरें हैं कि सेलिना के पिता वी.के. जेटली का निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेलिना के पिता का निधन 2 जुलाई को हुआ. सेलिना आनन फानन में इंदौर पहुंचीं, यहां उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ. बेशक सेलिना इस खबर से बुरी तरह टूट गई होंगी. बता दें, उनके पिता आर्मी ऑफिसर थे और काफी वक्त से बीमार चल रहे थे.
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..)
हाल ही में सेलिना अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों की वजह से चर्चा का विषय बनी. 'नो एंट्री', 'अपना सपना मनी मनी', 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सेलिना दूसरी बार जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली हैं.
पिछले दिनों सेलिना के बेबी बंप की फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थी. पति पीटर हाग द्वारा खिंची गई इस तस्वीर में सेलिना बिकिनी में अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं.
गौरतलब है कि, सेलिना जेटली ने साल 2001 में 'मिस इंडिया' का खिताब जीता और वह 2001 में हुई 'मिस यूनिवर्स' प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही थीं. सेलिना ने साल 2003 में आई फिल्म 'जानशीन' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वह 'नो एंट्री', 'गोलमाल', 'टॉम डिक एंड हैरी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने साल 2011 में बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली थी. मार्च 2012 में उनके जुड़वां बेटों विराज और विंस्टन का जन्म हुआ, जो अब 5 साल के हो चुके हैं.
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..)
लेखक के बारे में
पूजा साहू
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Celina Jaitly, Celina Jaitly Father Death, VK Jaitly, Celina Jaitly Pregnant, Celebrity Father