विज्ञापन
This Article is From May 10, 2016

रानी मुखर्जी, जूही चावला, श्रीदेवी ने छिपाई थी अफेयर की सच्चाई, जानिए और कौन हैं इस लिस्ट में

रानी मुखर्जी, जूही चावला, श्रीदेवी ने छिपाई थी अफेयर की सच्चाई, जानिए और कौन हैं इस लिस्ट में
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच विवाद जारी है...
मल्लिका शेरावत के हाल ही में पेरिस निवासी बिजनेसमैन साइरिल ऑक्‍जेनफेन्‍स से शादी करने की खबरें मीडिया में चल रही हैं। हालांकि उन्होंने इससे इंकार किया है। बॉलीवुड के इतिहास को देखें, तो पहले भी कई सितारों के बीच रिलेशनशिप की खबरें रहीं, लेकिन वह हमेशा इंकार करते रहे। इनमें से कुछ के बाद में शादी कर लेने पर उसका खुलासा हुआ, वहीं कुछ के बीच विवादों ने इसे हवा दे दी। आइए हम एक नजर डालते हैं ऐसे ही रिश्तों पर...

श्रीदेवी और बोनी कपूर
1975 में फिल्म जूली से हिंदी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में कदम रखने वाली श्रीदेवी अपने अफेयर को लेकर कभी भी मुखर नहीं रहीं। 1980 के दौर में उनका नाम मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ा, हालांकि उन्होंने कभी भी इस स्वीकार नहीं किया। इसके बाद उनके अलगाव की खबरें आईं। बाद में श्रीदेवी का नाम फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ मीडिया में उछला। खास बात यह कि बोनी पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रखी। इस बीच जब श्रीदेवी के प्रेग्नेंट होने की खबरें आईं, तो उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार किया। बोनी अभिनेता अनिल कूपर के भाई हैं और अनिल इस शादी के पक्ष में नहीं थे।
 

जूही चावला और जय मेहता
अपनी हंसी के लिए मशहूर जूही चावला के उद्योगपति जय मेहता से अफेयर की खबरें मीडिया में छाई रहती थीं, लेकिन उन्होंने इसे कभी भी जाहिर नहीं होने दिया। 1997 में जूही के जय मेहता से शादी करने की खबर आई, फिर भी वह अपने रिश्ते को नकारती रहीं। उन्होंने अपनी शादी के बारे में तब बताया जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुईं। बाद में जूही ने खुद बताया था कि करियर की चिंता के कारण वह शादी की बात छिपा रहीं थीं।
 

ऋतिक रोशन- कंगना रनौत
ताजा उदाहरण ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का है। इन दोनों के बीच फिल्म 'काइट' की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ीं थीं। दोनों ने इसे लंबे समय तक जाहिर नहीं होने दिया, लेकिन अचानक ही उनके बीच तकरार बढ़ गई और खबर मीडिया में आ गई। हुआ यह कि कुछ समय पहले कंगना ने ऋतिक को अपना 'सिली एक्स' कह दिया। फिर क्या था इनके बीच विवाद ने कानूनी लड़ाई की शक्ल ले ली। अब इनके वकील उनकी ओर से मीडिया में भी पक्ष रख रहे हैं।
 

रेखा और विनोद मेहरा
रेखा का नाम सबसे अधिक अमिताभ के साथ जोड़ा जाता रहा है, लेकिन दोनों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर इसे जाहिर नहीं होने दिया। हालांकि रेखा का अमिताभ के प्रति लगाव समय-समय पर व्यक्त होता रहा है। इससे पहले रेखा का नाम 1973 में विनोद मेहरा से भी जुड़ा था। यहां तक कि दोनों के शादी करने की चर्चा भी थी। रेखा की शादी 1990 में उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से हुई थी, जिन्होंने शादी के एक साल बाद ही सुसाइड कर लिया था।
 

रितेश देशमुख- जेनेलिया डिसूजा
राजनेता विलाशराव देशमुख के बेटे और अभिनेता रितेश के अफेयर की चर्चा खूब रही। उनका अपेयर एक्ट्रेस जेनेलिया के साथ फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर शुरू हुआ था। मीडिया में उनकी खबरें आती रहीं और दोनों इससे इंकार रहे। हालांकि, साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली, तब जाकर इसका खुलासा हुआ।
 
 
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा
अभिनेत्री रानी के एक समय अभिषेक बच्चन के साथ डेट करने की खबरे थीं, लेकिन उनका यह रिश्ता टूट गया। बाद रानी और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ अफेयर चला। हालांकि दोनों इस लेकर कुछ भी कहने से बचते रहे। बाद में अप्रैल, 2014 में विवाह बंधन में बंध गए।



विद्या बालन- सिद्धार्थ रॉय कपूर
हर तरह की भूमिका में प्रभावित करने वाली विद्या बालन भी अफेयर के मामले में पीछे नहीं रही, लेकिन उन्होंने भी अन्य अभिनेत्रियों की तरह इसे जाहिर नहीं होने दिया। उनका अफेयर फिल्म प्रोड्यूसर और डिज्नी इंडिया के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर से था। शादी के कुछ महीने पहले ही विद्या ने सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते की बात मानी थी। बाद में उन्होंने दिसंबर 2012 में सिद्धार्थ से शादी कर ली।
 

लारा दत्ता- महेश भूपति
मिस यूनिवर्स रहीं लारा दत्ता का नाम एक समय केली दोरजी के साथ जुड़ा था। वह उनके साथ डेट भी कर रही थीं, लेकिन उनका यह रिश्ता परवान नहीं चढ़ सका और टूट गया। इसके बाद वह टेनिस स्टार महेश भूपति के करीब आईं। भूपति की शादी श्वेता जयशंकर के साथ हो चुकी थी। बाद में जब दोनों अपने-अपने पार्टनर से अलग हुए तो उनके अफेयर की खबर मीडिया में आ गई। फिर भी वह इसे नकारते रहे। आगे चलकर सगाई के बाद उन्होंने इसे स्वीकार किया।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
दीपिका पादुकोण-ऐश्वर्या राय से कई गुना है 90s की इस एक्ट्रेस की कमाई, अब फिल्मों से दूर रहकर भी बनीं भारत की सबसे अमीर हीरोइन
रानी मुखर्जी, जूही चावला, श्रीदेवी ने छिपाई थी अफेयर की सच्चाई, जानिए और कौन हैं इस लिस्ट में
Jigra Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट के करियर का कलंक बनी जिगरा, चार दिन में पिटी फिल्म
Next Article
Jigra Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट के करियर का कलंक बनी जिगरा, चार दिन में पिटी फिल्म
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com