विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2016

साक्षी से पहले प्रियंका झा थीं महेंद्र सिंह धोनी का प्यार, पढ़ें क्या है मामला

साक्षी से पहले प्रियंका झा थीं महेंद्र सिंह धोनी का प्यार, पढ़ें क्या है मामला
सुशांत और दिशा पटानी... फिल्म के दृश्य से ली गई तस्वीर
  • एक एक्सीडेंट में हो गई थी प्रियंका झा की मौत
  • धोनी ने खुद नीरज से इस बात को शेयर किया
  • फिल्म में प्रियंका की भूमिका दिशा पटानी निभाएंगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' में उनकी जिंदगी के ढेरों पहलुओं के साथ-साथ उनकी पुरानी महबूबा का भी ज़िक्र होगा. फिल्म में धोनी के कुछ रोमांटिक पहलुओं के साथ-साथ दर्शक उनकी खास दोस्त प्रियंका झा के बारे में भी जान सकेंगे.
 

इस बात से शायद बहुत ही कम लोग वाकिफ होंगे कि धोनी की खास दोस्त का नाम प्रियंका झा था. जब धोनी विदेश दौरे पर क्रिकेट खेलने गए थे तब प्रियंका की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि प्रियंका के साथ अपनी प्रेम कहानी को धोनी ने खुद निर्देशक नीरज पांडे के साथ शेयर किया था और यही वजह है कि धोनी की ज़िन्दगी के उस पहलू को भी इस फिल्म में डाला गया है.

इतना ही नहीं, फिल्म में उस किरदार के साथ एक रोमांटिक गाना भी डाला गया है, जो फिल्म के प्रचार के लिए रिलीज़ हो चुका है.

बताया जा रहा है कि धोनी की उस महबूबा प्रियंका झा की भूमिका निभाई है दिशा पटानी ने और वह रोमांटिक गाना सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पर फिल्माया गया है. फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी, MS Dhoni, Priyanka Jha, Dhoni The Untold Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com