विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2012

‘बर्फी’ ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि

‘बर्फी’ ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि
मुंबई: रणबीर कपूर की बेहतरीन अदाकारी से सजी अनुराग बसु की ‘बर्फी’ अगले साल फरवरी में होने वाले ऑस्कर पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी।

‘बर्फी’ ने पुरस्कार की दौड़ में 19 अन्य फिल्मों को पछाड़ा।

फिल्म में रणबीर ने बहरे और गूंगे लड़के मरफी की भूमिका निभाई है जो प्रेम करता है और उसमें आहत भी होता है।

प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में मंदबुद्धि लड़की बनी है। इनके अलावा दक्षिण भारतीय अभिनेत्री एलेना डिक्रूज ने भी इस फिल्म के जरिये बालीवुड में पदार्पण किया है।

भारतीय फिल्म महासंघ के महासचिव सुपर्ण सेन ने बताया,‘बर्फी ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है। हमने 20 फिल्मों में से उसका चयन किया है।’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बर्फी, Oscar, ऑस्कर, भारत की आधिकारिक प्रविष्टि, Barfi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com