विज्ञापन
This Article is From May 08, 2017

'बाहुबली' को मिले प्यार पर प्रभास ने फेसबुक पर कुछ यूं जताया आभार...

अभिनेता प्रभास फिल्म 'बाहुबली' को मिली सफलता से अभिभूत हैं और उन्होंने इसके लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी को गले लगाना चाहते हैं. 'बाहुबली' श्रृंखला की फिल्मों से पांच साल से जुड़े प्रभास ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया. निर्देशक एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह फिल्मस दुनिया भर में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. बाहुबली 2 ने 800 करोड़ रुपये की कमाई करते ही आमिर की सबसे सफल फिल्मों 'पीके' और 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया.

'बाहुबली' को मिले प्यार पर प्रभास ने फेसबुक पर कुछ यूं जताया आभार...
बाहुबली प्रभास ने फेसबुक के जरिए अपने दर्शकों को धन्यवाद दिया.
  • प्रभास ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया.
  • बाहुबली 2 ने 800 करोड़ की कमाई करते ही 'पीके','दंगल' को पीछे छोड़ दिया.
  • 'बाहुबली' श्रृंखला की फिल्मों से पांच साल से जुड़े हैं प्रभास.
निर्देशक एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह फिल्म दुनिया भर में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. बाहुबली 2 ने 800 करोड़ रुपये की कमाई करते ही आमिर की सबसे सफल फिल्मों 'पीके' और 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया. अभिनेता प्रभास फिल्म 'बाहुबली' को मिली सफलता से अभिभूत हैं और उन्होंने इसके लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी को गले लगाना चाहते हैं. 'बाहुबली' श्रृंखला की फिल्मों से पांच साल से जुड़े प्रभास ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया.

फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे प्रभास ने अपने फेसबुक पर लिखा, "मेरे सभी प्रशंसकों और मुझ पर प्यार बरसाने वालों को 'बिग हग'. मैंने पूरी कोशिश की है कि मैं भारत के विभिन्न हिस्सों और विदेशों में प्यार व्यक्त करने का प्रयास कर सकूं. मैं अभिभूत हूं."

एक नजर प्रभास फेसबुक पोस्ट पर...
 
 
 


प्रभास ने कहा, "'बाहुबली' की यात्रा लंबी थी लेकिन कुछ चीजें मुझे इससे दूर ले गईं, वो थे आप, बहुत सारा प्यार." फिल्मकार एस.एस. राजामौली ने भी आभार व्यक्त किया है.

इस बीच 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' को हिंदी वितरक फिल्मकार करण सिंह ने रविवार को कहा, "सबसे बड़ा मील का पत्थर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर तक पहुंच चुका है! 'बाहुबली' 1000 करोड़ रुपये."
 
इनपुट एजेंसी से



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Johar, Baahubali 2, Ss Rajamaouli, Baahubali 2 Prabhas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com