विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2017

राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पर बोले अक्षय कुमार, पत्‍नी ट्विंकल ने कहा था, 'अवॉर्ड मिलते तो हैं नहीं'

राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पर बोले अक्षय कुमार, पत्‍नी ट्विंकल ने कहा था, 'अवॉर्ड मिलते तो हैं नहीं'
  • राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिलने पर अक्षय ने फैन्‍स को कहा शुक्रिया
  • नेवी की यूनिफॉर्म पहनना अपने आप में स्‍पेशल था: अक्षय
  • ट्विंकल खन्‍ना और माता-पिता को समर्पित किया अपना पहला नेशनल अवॉर्ड
नई दिल्‍ली: शुक्रवार को 64वें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कारों की घोषणा दिल्‍ली में की गई जिसमें अक्षय कुमार को 2016 में आई उनकी फिल्‍म 'रुस्‍तम' के लिए उन्‍हें 'सर्वेश्रेष्‍ठ अभिनेता' के राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार के लिए चुना गया है. यह पहली बार है जब अक्षय कुमार को राष्‍ट्रीस पुरस्‍कार दिया गया है. ऐसे में अक्षय ने अपने फैन्‍स और इस अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार की जूरी को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है. अक्षय ने अपने जाने पहचाने अंदाज में एक थैंक्‍यू वीडियो शेयर किया है. अक्षय ने कहा, 'इस समय अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए 'शुक्रिया' एक बहुत छोटा शब्‍द है. मैं यह सम्‍मान पाकर बहुत खुश हूं. मैं नेशनल अवॉर्ड जूरी और अपने सभी फैन्‍स का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्‍होंने मेरे हुनर में विश्‍वास रखा.'

अक्षय कुमार की फिल्‍म 'रुस्‍तम' मुंबई के प्रसिद्ध नेवी अधिकारी के एम नानावती केस पर आधारित थी.  अक्षय ने कहा, 'रुस्‍तम का किरदार मेरे लिए काफी विशेष था. अपने देश की नेवी की यूनिफॉर्म पहन पाना अपने आप में ही एक स्‍पेशल बात है, चाहे वह किसी फिल्‍म के लिए ही क्‍यों न हो और अब इस राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार ने तो इसे हमेशा के लिए स्पेशल बना दिया है.'

 अक्षय कुमार ने अपना यह पहला राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार अपने माता-पिता के साथ ही अपनी पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना को समर्पित किया है. अक्षय ने कहा, ' मैं अपना यह पुरस्‍कार अपने माता-पिता और विशेषकर अपने प्‍यारी पत्‍नी को समर्पित करना चाहुंगा जो मुझसे हमेशा मजाक में कहती है, अच्‍छा हुआ तुमने अवॉर्ड फंक्‍शन में जाना छोड़ दिया, कभी कुछ मिलता तो है नहीं. लेकिन चलिए अच्‍छा है देर आए, दुरुस्‍त आए.'
 
अक्षय ने अपनी इस सफलता के साथ ही सोनम कपूर को भी इसके लिए बधाई दी है. अक्षय ने कहा कि सोनम कपूर को भी मैं इसके लिए बधाई देता हूं. अक्षय ने बताया कि सोनम भी उन्‍हीं के साथ हैं. अक्षय कुमार इन दिनों फिल्‍म 'पेडमैन' की शूटिंग कर रहे हैं और सोनम कपूर भी उनके साथ ही हैं. यह शूटिंग इंदौर में चल रही है. सोनम कपूर की फिल्‍म 'नीरजा' को बेस्‍ट हिंदी फिल्‍म का पुरस्‍कार मिला है जबकि सोनम को स्‍पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, National Award, Akshay Kumar Rustom, Twinkle Khanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com