विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2011

घायल हुए अभिषेक को आए छह टांके

फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' के सेट्स पर शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन घायल हो गए थे। उनकी दाईं आंख के ऊपर छह टांके आए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai: फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' के सेट्स पर शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन घायल हो गए थे। उनकी दाईं आंख के ऊपर छह टांके आए हैं। शूटिंग जयपुर में चल रही थी, अब अभिषेक आराम के लिए मुम्बई लौट आए हैं। अभिषेक के प्रचारक ने बताया, "हां, अभिषेक मुम्बई में हैं और वह स्वस्थ होने के बाद जल्दी ही शूटिंग पर पहुंचेंगे। अब वह ठीक हैं और घर पर आराम कर रहे हैं।" पैंतीस वर्षीय अभिषेक ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है, "जयपुर में एक एक्शन दृश्य को फिल्माने के दौरान मैं गिर पड़ा। मैं मुम्बई लौट आया हूं और जल्दी से जल्दी काम पर वापस पहुंच जाऊंगा, मैं बढ़िया हूं।" अभिषेक ने प्रशंसकों के जल्द स्वस्थ होने के शुभकामना संदेशों के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। 'बोल बच्चन' में अजय देवगन, असिन और प्राची देसाई ने भी अभिनय किया है। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि बुधवार को शूटिंग के दौरान अभिषेक हाथ रिक्शों के बीच से दौड़ रहे थे, तभी एक रिक्शे से उन्हें चोट लग गई और खून बहने लगा। रोहित ने उनके जख्म पर बर्फ रखी और उन्हें चीनी खिलाई ताकी खून का बहना रुक सके।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अभिषेक, घायल, छह टांके
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com