विज्ञापन
This Article is From May 11, 2015

10 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं की टीम बनाई अजय देवगन ने

10 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं की टीम बनाई अजय देवगन ने
अजय देवगन की फाइल फोटो
मुंबई: अजय देवगन फ़िल्म 'दृश्यम' बनाने जा रहे हैं जिसके बारे में हम सब जानते हैं मगर इस फ़िल्म की खास बात ये है कि अजय की इस फ़िल्म में ऐसे 10 लोग जुड़े हैं जिन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। यानी फ़िल्म 'दृश्यम' में 10 लोगों की टीम है जिसे ये सम्मान मिल चुका है।

वैसे जब से इस फ़िल्म की घोषणा हुई है तभी से ये फ़िल्म चर्चा में है। इस फ़िल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रेया सरन, और रजत कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। अब नज़र डालते हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं पर जो एक साथ इस फ़िल्म में आए हैं।

सबसे पहले हैं अजय देवगन जिन्होंने फ़िल्म 'ज़ख्म' और 'लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह' के लिए 2 बार जीता है। तब्बू को भी फ़िल्म 'चांदनी बार' और फ़िल्म 'माचिस' के लिए 2 बार राष्‍ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। निर्देशक निशिकांत कामत की मराठी फ़िल्म 'डोम्बिवली फ़ास्ट' बेस्ट फीचर फ़िल्म का पुरस्कार जीत चुकी है।

सिनेमेटोग्राफर अविनाश अरुण की मराठी फ़िल्म 'किला' भी 2012 में बेस्ट फ़िल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है। फ़िल्म 'समय' के बेस्ट एडिटर का राष्ट्रिय पुरस्कार आरिफ शेख भी हासिल कर चुके हैं। 'दृश्यम' का संगीत विशाल भारद्वाज देंगे जिन्होंने इसी साल 'हैदर' के लिए राष्ट्रिय पुरस्कार जीता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अजय देवगन, दृश्यम, दृश्यम में तब्बू, Ajay Devgan, Drishyam, Tabbu In Drishyam