- मान्यता है मिलती है भगवान विष्णु की कृपा.
- भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए गुरुवार का दिन होता है खास.
- भगवान विष्णु को समर्पित है गुरुवार
Lord Vishnu: गुरुवार (Thursday) का दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु (Vishnu Dev) की विधिवत उपासना से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है. इसके साथ ही इस दिन बृहस्पति देव (Brihaspati Dev) की उपासना का भी विधान है. मान्यता है कि बृहस्पति देव की पूजा (Brihaspati Dev Puja) से विवाह में आ रही अड़चने दूर हो जाती हैं. इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों (Vishnu Mantra) का जाप करना शुभ फालदायी बताया गया है. मान्यता ये भी है कि इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों (Lord Vishnu) के कुछ विशेष मंत्रों के बारे में.
भगवान विष्णु के मंत्र (Vishnu Mantra)
- ॐ अं वासुदेवाय नम:
- ॐ आं संकर्षणाय नम:
- ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
- ॐ हूं विष्णवे नम:
- ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
- ॐ नारायणाय नम:
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
विष्णु गायत्री मंत्र (Vishnu Gayatri Mantra)
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्
ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्
विष्णु ध्यान मंत्र (Vishnu Mantra)
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
गुरुवार व्रत में रखा जाता है इन बातों का ध्यान
मान्यता है कि गुरुवार का व्रत रखने वालों को इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए. साबुन और तेल का इस्तेमाल भी निषेध माना गया है. कहा जाता है गुरुवार के दिन ऐसा करने से धन और विद्या की हानि होती है. मान्यतानुसार इस दिन केले के पेड़ की भी पूजा होती है. माना जाता है कि जो जातक आज के दिन जन्म लेते हैं उन पर भगवान विष्णु की कृपा रहती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिटी सेंटर: हनुमान मंदिर के सेवादार यूसुफ पेश कर रहे भाईचारे की मिसाल
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं