विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: गलत संगति के चलते पढ़ाई से हो सकता है भटकाव, पैसे और व्यवसाय से जुड़े मामलों में समझदारी जरूरी

Taurus Tarot Card Horoscope 18 October: Eight of swords की ऊर्जा डरने की जगह हिम्मत से कार्य लेने की बात, कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता के कारण रिश्तों में दूरी और सही समय तथा सही अवसर की प्रतीक्षा की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: गलत संगति के चलते पढ़ाई से हो सकता है भटकाव, पैसे और व्यवसाय से जुड़े मामलों में समझदारी जरूरी
Taurus Tarot Card Rashifal
ndtv

Taurus Tarot Card Horoscope 18 October 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal:  जीवन में आई उथल-पुथल से घबराएं नहीं. अपने आसपास के वातावरण को नकारात्मकता से दूर रखें. किसी की बातों पर अति विश्वास ना करें. यदि किसी कार्य में संदेह है, तो आंख मूंद कर उस कार्य को सहमति न दें.पहले उस संदेह की पुष्टि करें बाद में आगे बढ़े. परिवार की कुछ परेशानियों के चलते प्रिय से विवाह की बाद परिजनों से करने का अवसर प्राप्त नहीं हो रहा है.इस समय सही अवसर की प्रतीक्षा कर सकते हैं. छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमियां न बढ़ने दे सही समय पर बात को सुलझा लेना आगे के लिए अच्छा रहेगा. 

व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय में आ रही परेशानियों को नजरअंदाज ना करें,किसी भी चीज की अति से परेशानी हो सकती है,चाहे वह व्यवहारिकता,भावुकता या विश्वास ही. आधी अधूरी जानकारी को लेकर कार्य में परेशानी न आने दे.कार्यस्थल पर कार्य की  अधिकता का रिश्तो में आ रही दूरी का कारण हो सकता है . 

स्वास्थ्य/Health: ज्यादा काम और थकान से सेहत प्रभावित हो सकती है. काम के साथ आराम भी आवश्यक है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: प्रॉपर्टी और दूसरे वित्तीय मामलों में निवेश की योजना पर विचार कर सकते है. आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ेंगे. 

रिश्ते/Relationship: घर के कार्यों में मदद सभी के बीच संतुलन और सहयोग की भावना बनाए रखेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com