विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: बदलाव के योग, धन की कमी कर सकती है परेशान, पढ़ें तुला राशि का राशिफल

Libra Tarot Card Horoscope 18 October:- The Tower की ऊर्जा. अचानक से आने वाले परिवर्तन से व्यवस्थाओं में बदलाव के योग हैं. आइए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: बदलाव के योग, धन की कमी कर सकती है परेशान, पढ़ें तुला राशि का राशिफल
Libra Tarot Card Rashifal: तुला राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Libra Tarot Card Horoscope 18October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: अचानक से आसपास की व्यवस्थाएं बदलती नजर आएंगी. परिवार में तनाव की स्थिति सामने आ सकती है. अभी तक जिन बातों पर जीवनसाथी की सहमति थी, अचानक से वहां बदलाव आना शुरू हो सकता है. किसी पारिवारिक योजना में आखिरी समय पर बदलाव आने से परेशानी महसूस हो सकती है. संतान की गलत संगति और फिजूल खर्ची के चलते क्रोधित हो सकते हैं. इन सब बदलावों के बीच  संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे. 

व्यवसायिक/ Professional:- अचानक से कार्य क्षेत्र में कोई फाइल या दस्तावेज सामने आने से कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. कानूनी मामले में आपके तथ्य और तर्क शक्ति प्रभाव डाल सकते हैं. सहयोगियों के साथ रिश्ते बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है. अच्छे मौका को हाथ से जाने ना दे. दुविधा या असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ जनों की सलाह ली जा सकती है. जल्दबाजी में किसी भी कार्य के अवसर को हाथ से न जाने दें. समझदारी और सूझबूझ से कार्यों को पूरा करें. 

स्वास्थ्य/Health:- आंखों में सूखापन और थकान महसूस हो सकती है. सूखेपन के कारण बार-बार आंखों से पानी आ सकता है. स्क्रीन टाइम थोड़ा कम करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- धन संबंधी कोई बिगड़ा हुआ कार्य आर्थिक नुकसान दे सकता है. किसी खास परियोजना में पैसे निवेश करना फायदेमंद साबित होगा. 

रिश्ते/Relationship:- परिवार के लोगों को एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. बेवजह लोगों पर इल्जाम ना लगाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com