विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal:- घरेलू कुटीर उद्योग खोलने की संभावना पर विचार, विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्‍यान दें

Libra Tarot Card Horoscope 17 October:- Six of cups की ऊर्जा महिला कर्मचारी के व्यक्तित्व से प्रभावित, कार्य क्षेत्र के सभी कार्यों की व्यवस्था पहले से अधिक बेहतर करने का प्रयास और ननिहाल पक्ष के रिश्तो में सुधार आने की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal:- घरेलू कुटीर उद्योग खोलने की संभावना पर विचार, विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्‍यान दें
पुराने आभूषणों को देकर नया आभूषण खरीदने का विचार मन में आ सकता है.

Libra Tarot Card Horoscope 17 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal:- 

व्यक्तिगत/Personal:- किसी सरकारी मामले में आसानी से राहत मिल सकती है. ननिहाल पक्ष के साथ रिश्तो में सुधार आता नजर आएगा.पूर्व में किसी गलतफहमी के चलते आपस में काफी मतभेद हो सकता है.माता के साथ उनकी पुरानी सहेलियों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा. किसी की सलाह पर घरेलू कुटीर उद्योग की शुरुआत कर सकते हैं. कम लागत में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना बन सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional:- छोटे-छोटे कार्यों को लेकर तनाव ग्रस्त हो सकते हैं ऐसी बातों पर घबराने के कारण बड़े अवसर से हाथ धोना पड़ सकता है विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ किसी नए कौशल और तकनीकी कार्यों की जानकारी लेना चाहिए. जिसका उपयोग आगे भविष्य में उनके कार्यों में पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में  किसी वरिष्ठ महिला अधिकारी के आगमन से वातावरण में नए परिवर्तन नजर आएंगे. सभी चीजें पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित हो सकती है. 

स्वास्थ्य/Health:- दादी/नानी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. उनसे अधिक प्यार होने के कारण उनकी तबीयत का विशेष ख्याल रखेंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance:-  पुराने आभूषणों को देकर नया आभूषण खरीदने का विचार मन में आ सकता है. इस बात को किसी से साझा करना परेशानी का कारण हो सकता है. 

रिश्ते/Relationship:- बच्चों को दादी नानी की कहानी और उनके साथ का महत्व समझ सकते हैं. कुछ समय मोबाइल से दूर रखकर उन्हें छोटे-छोटे कार्यों में व्यस्त करने का प्रयास करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com