Hariyali Amavasya 2025 Rules: सनातन परंपरा में अमावस्या तिथि पर कुछेक कार्यों को करने पर जहां पुण्य फल की प्राप्ति और देवी-देवताओं समेत पितरों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है, वहीं इस दिन जाने-अनजाने कुछेक कार्यों को करने पर बड़ा दोष लगता है. ऐसे में आज श्रावण मास (Sawan 2025) में पड़ने वाली अमावस्या तिथि के दिन यदि आप कोई पूजा का उपाय अथवा पुण्य (Punya) कार्य न कर सकें तो कोई बात नहीं लेकिन भूलकर भी आपको कुछेक गलतियों को करने से बचना चाहिए, अन्यथा उसके लिए आपको तमाम तरह के कष्ट होने की आशंका बनी रहेगी. आइए जानते हैं कि आज हरियाली अमावस्या के दिन किन कार्यों से बहुत ज्यादा बचने की आवश्यकता है-

हरियाली अमावस्या के दिन पेड़-पौधे लगाने और दान करने का बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है. ऐसे में इस दिन यदि संभव हो तो इस दिन पेड़ों की सेवा और पूजा आदि करें लेकिन भूलकर भी इस दिन किसी भी वृक्ष को न काटें और न ही उसको किसी प्रकार से नुकसान पहुंचाएं.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
अमावस्या के दिन भूलकर भी अपने पितरों (Pitru) को कोसना नहीं चाहिए. मान्यता है कि इस दिन दिवंगत आत्माओं जैसे पिता, पितामह आदि के लिए अपशब्द कहने पर पितृ दोष लगता है.

- अमावस्या के दिन चूंकि चंद्रमा (Moon) नहीं निकलता है और रात्रि के समय पूरा अंधेरा रहता है. ऐसे में आज अमावस्या के दिन किसी अंधेरे और निर्जन स्थान पर जाने से बचना चाहिए. हिंदू मान्यता (Hindu Belief) के अनुसार अमावस्या की अंधेरी रात में ऐसे स्थानों पर नकारात्मक उर्जा का वास बना रहता है.
- हिंदू मान्यता के अनुसार स्त्री हो या फिर पुरुष उसे अमावस्या के दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए क्योंकि काला रंग तामसिक ऊर्जा (Negative Energy) का प्रतीक होता है. मान्यता है कि काले रंग की ओर नकारात्मक शक्ति आकर्षित होती हैं. ऐसे में आज काले रंग के कपड़े पहनने से बचें.
हरियाली अमावस्या पर किस काम को करने पर शिव संग बरसेगी पितरों की कृपा, जानें इससे जुड़े महाउपाय
- हिंदू मान्यता के अनुसार अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए न सिर्फ श्राद्ध (Shradh) और तर्पण (Tarpan) करना चाहिए बल्कि उनका अंश रूपी अन्न कुत्ता, गाय (Cow) और कौवे को विशेष रूप से खिलाना चाहिए. यदि आप किसी कारण ऐसा न कर सकें तो कोई बात नहीं, लेकिन भूलकर भी इन तीनों को किसी भी प्रकार से सताने की गलती न करें, अन्यथा आपको दोष लग सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं