- मूलांक 2 की लड़कियों में होती हैं बहुत सी खूबियां.
- 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 2 होता है.
- ऐसे चुन सकते हैं अपना परफेक्ट लाइफ पार्टनर.
Numerology: अंक ज्योतिष (Numerology) में जन्म की तारीख के आधार पर मूलांक निकाला जाता है. किसी के मूलांक से उसके नेचर के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है. जीवन साथी के चयन के समय सभी अपनी होने वाली पत्नी का नेचर जानना चाहते हैं. अगर आप बहुत केयर और प्यार करने वाली वाइफ (Good wife) चाहते हैं तो इस मामले में मूलांक 2 वाली लड़कियां सबसे परफेक्ट ( perfect girl for marriage) होती हैं. आइए जानते हैं 2 मूलांक वाली लड़कियों की कौन सी खूबियां उन्हें बनाती हैं परफेक्ट वाइफ.
8, 17 या 26 तारीख को जन्मे हैं और खूब मेहनत के बाद भी नहीं मिलती है सफलता तो न्यूमरोलॉजिस्ट का यह तरीका आजमा लीजिएमूलांक 2 की लड़कियों में होती हैं ये खूबियां | Radix 2 girls have these qualities
पति के लिए लकीन्यूमेरोलॉजी के अनुसार 2 मूलांक के जातकों के ग्रह स्वामी चंद्र होते हैं. इस मूलांक वाली लड़कियां अपने पति के लिए बहुत लकी होती हैं. पत्नी के कारण पति को तरक्की से लेकर विदेश जाने तक का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है.

ग्रह स्वामी चंद्र के कारण 2 मूलांक वाली लड़कियां इमोशनल और रिश्ते निभाने वाली होती हैं. अपने स्वभाव के कारण ये सभी से अच्छा व्यवहार करती हैं और परिवार को जोड़ कर रखने में सफल् होती हैं.
प्यार करने वाली2 मूलांक वाली लड़कियां न सिर्फ पति को बल्कि पति के परिवार के सभी सदस्यों से प्यार और अपनापन रखती हैं. इसके कारण घर में सुख और समृद्धि का वास रहता है.

2 मूलांक वाली लड़कियों में परफेक्ट पार्टनर के सभी गुण होते हैं. ये मायके और ससुराल में बैलेंस रखती हैं. हर तरह से पति को सहयोग देती हैं. पति के परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर ख्याल रखकर सच्ची जीवनसाथी बन जाती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं