विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2019

नोट्रे डेम चर्च 6 साल के लिए बंद, पादरी ने की घोषणा

नोट्रे डेम (Notre Dame) के पादरी ने कहा है कि भीषण आग से तबाह हुए गिरजाघर को छह साल तक बंद रखा जाएगा.  स्थानीय कारोबारियों से बात करने के दौरान बिशप पेट्रिक चौवेट ने माना कि चर्च अगले पांच से छह साल तक बंद रहेगा.

नोट्रे डेम चर्च 6 साल के लिए बंद, पादरी ने की घोषणा
नोट्रे डेम चर्च छह साल तक बंद रहेगा 
पेरिस:

नोट्रे डेम (Notre Dame) के पादरी ने कहा है कि भीषण आग से तबाह हुए गिरजाघर को छह साल तक बंद रखा जाएगा.  स्थानीय कारोबारियों से बात करने के दौरान बिशप पेट्रिक चौवेट ने माना कि चर्च अगले पांच से छह साल तक बंद रहेगा.

दो दिन पहले ही भीषण आग में चर्च (Cathédrale Notre-Dame de Paris) का ऊपरी हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा. चौवेट ने कहा, ‘‘भीषण आग में चर्च का एक हिस्सा काफी कमजोर हो गया है.'' चर्च का कौन-सा हिस्सा कमजोर हुआ है, इस बारे में उन्होंने नहीं बताया.

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के डर से इस देश के पूर्व राष्ट्रपति ने मारी खुद को गोली

उन्होंने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि चर्च के 67 कर्मचारी भविष्य में क्या करेंगे. फ्रांस के प्रधानमंत्री एडुवर्ड फिलिप (Edouard Philippe) ने नोट्रे डेम चर्च के पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वास्तुकारों की सेवाएं लेने की घोषणा की है.

18+ ही देख पाएंगे इस देश में एडल्ट फिल्म, क्रेडिट कार्ड और पासपोर्ट से होगी उम्र की जांच

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां द्वारा कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाने के बाद प्रधानमंत्री ने इस बारे में बताया. बैठक में चर्च के पुनर्निर्माण का मुद्दा छाया रहा.

VIDEO: चर्च में लगी आग

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Notre Dame, Notre Dame Paris, Cathédrale Notre-Dame De Paris, Notre Dame Closed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com