लोहड़ी त्यौहार आज, एक सप्ताह तक जश्न मनाएगी पंजाब सरकार

लोहड़ी त्यौहार आज, एक सप्ताह तक जश्न मनाएगी पंजाब सरकार

फाइल फोटो

चंडीगढ़:

आज पूरे देश, विशेष कर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, में लोहड़ी त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पंजाब सरकार ने घोषणा की  है कि पूरे राज्य में सप्ताह भर जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान जिन लोगों के यहां बेटी का जन्म होगा उन्हें विशेष तौर पर सम्मान दिया जाएगा।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, "राज्य के सभी उपायुक्तों को लोहड़ी के त्यौहार के मौके पर विशेष जश्न मनाने के निर्देश दिये गए हैं।"

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- 
यह भी पढ़ें : पंज प्यारों ने एसजीपीसी को दी चुनौती, अकाल तख्त से जारी रखेंगे अपनी धार्मिक सेवाएं
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----​

उन्होंने कहा, "सभी जिलों में सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों से भी कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करें ताकि एक या अधिक नवजात बच्चियों के गौरवान्वित अभिभावकों को पर्याप्त रूप से सम्मानित किया जा सके।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति की लड़कियों के सशक्तिकरण एवं उनके शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के प्रयास के तहत राज्य सरकार ने कई कार्यक्रम एवं योजनाएं शुरू की हैं।