घर में रखी तिजोरी या सेफ को लोग सिर्फ पैसे और जरूरी सामान रखने की जगह मानते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसकी दिशा और आसपास रखी चीजों को भी अहम माना गया है. वास्तु से जुड़े जानकारों के अनुसार, तिजोरी के अंदर एक छोटा सा आईना रखना धन को लेकर सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि आईना तिजोरी में रखे धन की छवि को प्रतिबिंबित करता है, जिसे धन के बढ़ने और बरकत से जोड़कर देखा जाता है.
तिजोरी में आईना रखने की क्या है मान्यता?
वास्तु के अनुसार, आईना प्रतिबिंब और विस्तार का प्रतीक माना जाता है. इसी वजह से कुछ वास्तु विशेषज्ञ तिजोरी के अंदर छोटा आईना लगाने की सलाह देते हैं. मान्यता है कि इसमें दिखाई देने वाला धन का प्रतिबिंब आर्थिक समृद्धि और धन में वृद्धि का प्रतीक बन सकता है. हालांकि, इसे वास्तु की पारंपरिक मान्यता के तौर पर ही देखना चाहिए. इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.
ये भी पढ़ें- Indira Ekadashi Vrat 2026: इंदिरा एकादशी का व्रत आज, पूजा का पूर्ण फल पाने के लिए जरूर पढ़ें ये कथा
किस दिशा में रखना चाहिए आईना
वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, तिजोरी को ऐसी जगह रखना बेहतर माना जाता है जहां उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुले. वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है और इसे धन-संपत्ति से जोड़ा जााता है. तिजोरी के अंदर लगाया जाने वाला आईना इस तरह रखा जा सकता है कि तिजोरी खोलने पर उसमें रखे पैसे या आभूषणों का प्रतिबिंब दिखााई दे.
आईना लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु सलाह के अनुसार आईना बहुत बड़ा रखने की जरूरत नहीं है. तिजोरी के अंदर एक छोटा और साफ आईना लगाया जा सकता है. आईने पर धूल, दरार या टूट-फूट नहीं होनी चाहिए. साथ ही तिजोरी को अनावश्यक कागजों और बेकार सामाान से भरने के बजाय व्यवस्थित रखना बेहतर माना जाता है. वास्तु एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि सिर्फ किसी एक उपााय से धन की स्थिति बदलने की गारंटी नहीं होती. आर्थिक समृद्धि के लिए सही वित्तीय योजना, मेहनत और बचत भी जरूरी है. आईने वाला यह उपाय वास्तु की पारंपरिक मान्यता के तौर पर अपनाया जा सकताा है.
ये भी पढ़ें- इंदिरा एकादशी पर आज शाम के समय जरूर करें ये एक काम, एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया बदल सकती है किस्मत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं