विज्ञापन

दिन की शुरुआत के सिर्फ 5 मिनट बदल सकते हैं आपकी सोच, बीके शिवानी ने बताया पावरफुल माइंड का आसान मंत्र

दिन की शुरुआत दूसरों की बातों और दुनिया की खबरों से करने पर मन में अनावश्यक विचार, चिंता और तनाव बढ़ सकता है. बीके शिवानी ने बताया दिन की सही शुरुआत कैसे करें.

दिन की शुरुआत के सिर्फ 5 मिनट बदल सकते हैं आपकी सोच, बीके शिवानी ने बताया पावरफुल माइंड का आसान मंत्र
बीके शिवानी के विचार

हर कोई चाहता है कि उसका दिन शांति और पॉजिटिव एनर्जी से भरा हो, लेकिन कभी-कभी लाइफ में सब ठीक होने के बाद में मन भारी-भारी सा लगता है. आजकल लोग सुबह उठते ही सबसे पहले मोबाइल देखते हैं, जो दिन की शुरुआत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है. दिन की शुरुआत दूसरों की बातों और दुनिया की खबरों से करने पर मन में अनावश्यक विचार, चिंता और तनाव भी बढ़ने लगता है. ब्रह्माकुमारी बीके शिवानी (BK Shivani) ने अपने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि दिन की सही शुरुआत आपकी सोच बदल सकती है.

बीके शिवानी अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर लोगों की आम समस्याओं को लेकर वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनका कहना है कि जिस तरह मोबाइल को काम करने के लिए चार्जिंग चाहिए, उसी तरह मन को भी हर दिन पॉजिटिव एनर्जी के लिए चार्जिंग की जरूरत होती है. अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से हो जाए, तो पूरा दिन अच्छा बन सकता है.

दिन की शुरुआत कैसे करें?

बीके शिवानी के अनुसार, सुबह उठने के बाद मन सबसे अधिक एक्टिव रहता है. सुबह-सुबह हम जो जानकारी, विचार या भावनाएं अपने अंदर जाने देते हैं, वे पूरे दिन की मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकती हैं. ऐसे में सुबह उठते ही नेगेटिव खबरें या सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए. इसकी बजाय मन को पॉजिटिव विचारों से भरना अधिक फायदेमंद हो सकता है.

सुबह-सुबह क्या करें?

अपने मन को दिन भर पॉजिटिव रखने के लिए सुबह सिर्फ 5 मिनट खुद के लिए निकालें. शांत बैठें, गहरी सांस लें और अपने मन में पॉजिटिव चीजें दोहराएं. जैसे- मैं खुश हूं, आज का दिन मेरे लिए अच्छा रहेगा. ऐसे विचार मन को स्थिर और मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. बीके शिवानी के अनुसार, जब मन पॉजिटिव एनर्जी से भरा होता है, तो छोटी-छोटी बातें हमें कम परेशान करती हैं. हम चीजों को अच्छे से संभाल सकते हैं और काम भी अच्छे से कर सकते हैं. बीके शिवानी के अनुसार, मन को हल्का करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मन में ये सोचना जरूरी है. इसके साथ ही रोज कुछ मिनट मेडिटेशन के लिए निकालें. इससे मन से नेगेटिव सोच धीरे-धीरे कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें:- क्या आप भी मन का बोझ ढो रहे हैं? बीके शिवानी ने बताया हल्का और खुश रहने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BK Shivani, Motivation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com